संस्कृति व आस्था का प्रतीक है मकर संक्रांति पर्व : उप मुख्यमंत्री शुक्ल

संस्कृति व आस्था का प्रतीक है मकर संक्रांति पर्व : उप मुख्यमंत्री शुक्ल

आनंद उत्सव में खेल गतिविधियों में की सहभागिता, उड़ाई पतंग

भोपाल

उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि पर्व व त्योहार हमें एकजुट होकर उल्लासित रहने का अवसर देते हैं। मकर संक्रांति संस्कृति व आस्था का पर्व है। सभी उमंग व उल्लास से यह पर्व मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि विरासत के साथ भाई-चारे को अपनाते हुए त्योहारों का आनंद उठाना चाहिए। शुक्ल ने कहा कि रीवा अब सेरेमोनियल हो गया है। यहाँ सभी उत्साह व उमंग से मनाये जाते हैं इनमें सभी की भागीदारी रहती है। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने यह बात रीवा के अटल पार्क में मकर संक्रांति पर आयोजित आनंद उत्सव में कही।

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने शहर वासियों के साथ मकर संक्रांति का पर्व आनंद के साथ मनाया। उन्होंने गिप्पी गेंद खेली, साइकिलिंग की तथा पतंग भी उड़ाई। शुक्ल नगरनिगम व अन्य विभागों के समन्वय से इस आयोजन की प्रशंसा की और कहा कि यह आयोजन प्रतिवर्ष होगा। महिला बाल विकास विभाग के स्टाल में उप मुख्यमंत्री ने सौभाग्यवती महिलाओं को सुहाग सामग्री का वितरण किया। उन्होंने विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं विधाओं में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।

आनंद उत्सव में विभिन्न खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियों के आयोजन हुए। नागरिकों व बच्चों ने उत्साह पूर्वक गिप्पी गेंद, रस्साकसी, बोरारेस, नीबू-चम्मच दौड़, साइकिलिंग व पतंगबाजी की। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने राई नृत्य, पंजाबी नृत्य व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियाँ दी। तिल व लाई के लड्डू से लोगों ने मुंह मीठा किया। क्लू-साइकिलिंग, बलून प्रतियोगिता, कुर्सीरेस प्रतियोगिताएँ भी आयोजित की गई। कार्यक्रम में अध्यक्ष नगरनिगम व्यंकटेश पाण्डेय, आयुक्त नगरनिगम रीवा डॉ. सौरभ सोनवणे, वरिष्ठ साहित्यकार चन्द्रिका प्रसाद चन्द्र सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, पत्रकार-गण विभागीय अधिकारी तथा बड़ी संख्या में शहरवासी, बच्चे एवं युवा उपस्थित रहे।

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने किया निमार्णाधीन पुल का निरीक्षण

उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने रीवा-व्यौहारी मार्ग स्थित अमिलकी गांव में नहर पर 4 करोड़ रूपये की लागत से बनाये जा रहे लघु पुल का निरीक्षण कर कार्य की गुणवत्ता का अवलोकन किया। उन्होंने निर्माण एजेंसी को निर्देश दिये कि तत्परता से पूरी गुणवत्ता के साथ नियत समय सीमा में पुल का निर्माण कार्य पूरा कराया जाए।

 

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति