हमारा देश विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है, यहां के त्योहार, संस्कृति को बढ़ावा देते हैं : उप मुख्यमंत्री शुक्ल

भोपाल

उप मुख्यमंत्री एवं शहडोल जिले के प्रभारी राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि हमारा देश विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। यहां के त्योहार, संस्कृति को बढ़ावा देते हैं। त्योहार हमें आपस में मिलजुल कर खुशियां बांटने का अवसर देते हैं। त्योहार हमेशा आपस में मिल -जुल कर एवं बच्चों के साथ मनाना चाहिए जिससे आगामी पीढ़ी भी हमारी संस्कृति को अपने जीवन में ग्रहण कर सके। उप मुख्यमंत्री शुक्ल शहडोल जिले के नगर परिषद खांड (बाणसागर) में मकर संक्रांति पर सोंण महोत्सव में संबोधित कर रहे थे।

रीजनल इंडस्ट्रियल कॉनक्लेव से शहडोल संभाग में आएगी औद्योगिक क्रांति

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि शहडोल जिले में बना बाणसागर परियोजना विंध्य क्षेत्र के लिए वरदान है। विंध्य क्षेत्र के साथ कई प्रदेशों में पीने एवं सिंचाई के लिए पानी की आपूर्ति इस परियोजना से की जाती है। उन्होंने कहा कि 16 जनवरी को शहडोल में रीजनल इंडस्ट्रियल कॉनक्लेव से शहडोल संभाग में औद्योगिक क्रांति आएगी। विंध्य क्षेत्र में उद्योग की क्रांति से पर्यटन क्षेत्र को भी बढ़ावा मिलेगा। विंध्य क्षेत्र में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। बाणसागर डैम के टापू में बना सरसी आईलैंड भी एक मुख्य पर्यटक केंद्र बन गया है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी कुछ समय में पर्यटक सरसी आईलैंड से जल मार्ग से बाणसागर डैम तक सफर कर पर्यटन का आनंद उठा सकेंगे। डॉ. राजेश मिश्रा, विधायक ब्यौहारी शरद कोल, पूर्व मंत्री रामखेलावन पटेल सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

admin

Related Posts

दिल्ली की दमघोंटू हवा पर LG की CM केजरीवाल को चिट्ठी, बोले– हालात भयावह, जिम्मेदारी आपकी

नई दिल्ली  दिल्ली में वायु प्रदूषण के मुद्दे पर उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखा है। उपराज्यपाल ने…

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: उन्नाव रेप केस में कुलदीप सेंगर को जमानत, आजीवन कारावास पर स्टे

उन्नाव  दिल्ली हाईकोर्ट ने 2017 के उन्नाव रेप केस में पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद की सजा पर रोक लगाते हुए उसे जमानत दे दी है। हालांकि, पीड़िता…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

24 दिसंबर का राशिफल: सभी राशियों के लिए आज का भविष्यफल, जानें क्या कहती है सितारे

24 दिसंबर का राशिफल: सभी राशियों के लिए आज का भविष्यफल, जानें क्या कहती है सितारे

आज नहीं तो कभी नहीं! साल की अंतिम चतुर्थी पर गणेश पूजा में इन गलतियों से बचें

आज नहीं तो कभी नहीं! साल की अंतिम चतुर्थी पर गणेश पूजा में इन गलतियों से बचें

नववर्ष पर भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी, तिरुपति बालाजी मंदिर में वैकुंठ द्वार दर्शन की व्यवस्था

नववर्ष पर भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी, तिरुपति बालाजी मंदिर में वैकुंठ द्वार दर्शन की व्यवस्था

पौष पूर्णिमा 2025: 2 या 3 जनवरी—कब मनाई जाएगी, शुभ समय और पूजा का पूरा विधान

पौष पूर्णिमा 2025: 2 या 3 जनवरी—कब मनाई जाएगी, शुभ समय और पूजा का पूरा विधान

सूर्य–चंद्र ग्रहण की पूरी गाइड: पंचांग की मान्यताएं और वैज्ञानिक तथ्य

सूर्य–चंद्र ग्रहण की पूरी गाइड: पंचांग की मान्यताएं और वैज्ञानिक तथ्य

आज का राशिफल 23 दिसंबर 2025: हनुमान जी की विशेष कृपा इन राशियों पर, किसकी चमकेगी किस्मत?

आज का राशिफल 23 दिसंबर 2025: हनुमान जी की विशेष कृपा इन राशियों पर, किसकी चमकेगी किस्मत?