ग्वालियर व्यापार मेले से गाड़ी खरीदने पर टैक्स में मिलेगी 50 फीसदी की छूट, सरकार ने जारी किया आदेश, जानें क्या है शर्त

ग्वालियर व्यापार मेले में भी मिलेगी छूट

भोपाल

राज्य शासन द्वारा ऐसे गैर परिवहन एवं हल्के परिवहन वाहनों, जिनका जीवनकाल मोटरयान कर लगता है और जिनको वर्ष 2024-25 की कालावधि के दौरान उज्जैन विक्रमोत्सव व्यापार मेला और ग्वालियर व्यापार मेला में विक्रय किया जाता है, उन पर देय जीवनकाल मोटरयान कर की दर पर 50 प्रतिशत की छूट दी गई है। यह छूट निर्धारित शर्तों के साथ दी गई है।

ऐसे गैर परिवहन वाहनों (मोटर साइकिल, मोटर कार, निजी उपयोग हेतु ओमनी बस) तथा हल्के परिवहन वाहनों को छूट केवल विक्रय किये गये वाहनों का क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय उज्जैन/ग्वालियर में स्थायी पंजीयन कराने पर ही दी जायेगी। उज्जैन/ग्वालियर के बाहर से आने वाले ऑटोमोबाइल व्यवसायियों को क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय उज्जैन/ग्वालियर से व्यवसाय प्रमाण पत्र प्राप्त करने तथा इन स्थानों पर मेला प्रांगण में अपनी भौतिक उपस्थिति सुनिश्चित करने के बाद ही वाहन विक्रय की अनुमति दी जायेगी।

किन वाहनों को मिलेगी छूट

आदेश में बताया गया है कि यह छूट केवल उन्हीं वाहनों पर लागू होगी, जिनका स्थायी पंजीयन क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय, ग्वालियर से कराया जाएगा। ग्वालियर से बाहर के ऑटोमोबाइल व्यापारी, क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय, ग्वालियर से व्यवसाय प्रमाण-पत्र प्राप्त कर मेले में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने के बाद ही वाहन विक्रय कर सकेंगे। सरकार के इस फैसले से उन लोगों को बड़ी राहत मिलेगी जो लोग गाड़ी खरीदने का प्लान बना रहे हैं।

उज्जैन मेले में भी भी मिलेगी छूट

यह सुविधा ग्वालियर के अलावा उज्जैन के विक्रम मेले में भी मिलेगी। मध्य प्रदेश जनसंपर्क विभाग के अनुसार, उज्जैन विक्रमोत्सव व्यापार मेला 2024-25 में वाहनों की बिक्री पर आजीवन मोटरयान कर की दर में 50 फीसदी की छूट का निर्णय लिया गया है।

25 दिसंबर से शुरू हुआ है मेला

ग्वालियर व्यापार मेले की शुरुआत 25 दिसंबर से हुई है। यह मेला दो महीने यानी कि 25 फरवरी तक चलेगा। इस अवधि में जो लोग मेले से गाड़ी खरीदेंगे उन्हें वाहन खरीदी के कर में 50 फीसदी की छूट मिलेगी। बता दें कि ग्वालियर व्यापार मेला देशभर में फेमस है। इस मेले में शामिल होने के लिए दूसरे प्रदेश के कारोबारी भी आते हैं। इस मेले की शुरुआत सिंधिया परिवार ने की थी।

वहीं, उज्जैन विक्रमोत्सव व्यापार मेला की शुरुआत एक मार्च से होगी। इस बार यह मेला 40 दिनों का होगा। उज्जैन विक्रमोत्सव व्यापार मेला को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। बता दें कि उज्जैन सीएम मोहन यादव का गृह जिला है।

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति