राजस्थान-जालोर में थानाधिकारी को कोर्ट ने पॉक्सो मामले में केस दर्ज न करने पर आरोपी बनाकर जारी किया समन

जालोर।

बीती 3 दिसंबर को नाबालिग के साथ दुष्कर्म के प्रयास के मामले में पीड़िता की मां ने इस घटना की शिकायत दर्ज कराने के लिए बागोड़ा थाने के कई चक्कर लगाए, लेकिन मामला दर्ज नहीं हुआ। इसके बाद 27 दिसंबर को पीड़िता की मां ने जालौर एसपी से संपर्क किया और शिकायत दी। जिस पर एसपी ने केस दर्ज करने का निर्देश बागोड़ा थाने को दिया लेकिन वहां भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।

थाने में शिकायत दर्ज न होने पर पीड़िता ने 4 जनवरी को कोर्ट का दरवाजा खटखटाया और परिवाद पेश किया। 7 जनवरी को पॉक्सो कोर्ट ने एसपी को तथ्यात्मक रिपोर्ट प्रस्तुत करने का आदेश दिया। इसके बाद 10 जनवरी को बागोड़ा थानाधिकारी ने आखिरकार एफआईआर दर्ज की। पॉक्सो कोर्ट के न्यायाधीश भूपेंद्र कुमार सनाढ्य ने थानाधिकारी अरुण कुमार की लापरवाही को गंभीर अपराध मानते हुए उन्हें आरोपी बनाकर 27 जनवरी को कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया है। कोर्ट ने कहा कि घटना के 38 दिन बाद मामला दर्ज करना न्याय व्यवस्था के खिलाफ है। पीड़िता की मां का आरोप था कि 3 दिसंबर को जब उनकी बेटी किराना दुकान पर गई थी, तब जमानत पर जेल से छूटे उसके पिता के साथी ने उसे रास्ते में रोक लिया और दुष्कर्म का प्रयास किया। नाबालिग की चीख सुनकर उसकी मां मौके पर पहुंची और उसे बचाया। घटना के तुरंत बाद मां-बेटी ने थाने में शिकायत दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। थाने में मामला दर्ज न होने के कारण आरोपी नाबालिग और उसके परिवार को लगातार धमकाते रहा। स्कूल जाते समय भी नाबालिग को परेशान किया गया। जब कोई मदद नहीं मिली, तो परिवार ने 4 जनवरी को कोर्ट का सहारा लिया।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति