दूसरी पत्नी का साहिल खान ने करवाया धर्म परिवर्तन

मुंबई

एक्टर साहिल खान ने हाल ही ऐलान किया कि उनकी दूसरी पत्नी मिलेना (Milena Alexandra) ने धर्म परिवर्तन कर लिया है। मिलेना ने इस्लाम कबूल कर लिया है। साहिल खान ने मिलेना से साल 2024 में यूरोप में शादी की थी और अब कुछ महीने बाद पत्नी का धर्म परिवर्तन करवा दिया। इसके लिए एक्टर को यूजर्स ने बुरी तरह लताड़ा है और उन्हें खूब खरी-खोटी सुना रहे हैं।

यूजर्स का कहना है कि साहिल खान ने पत्नी को धर्म परिवर्तन और इस्लाम कबूल करने के लिए जबरदस्ती मजबूर किया। साहिल की दूसरी पत्नी मिलेना यूरोप के बेलारूस की रहने वाली हैं। साहिल ने मिलेना के धर्म परिवर्तन का ऐलान करते हुए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा, 'यह बताते हुए बहुत गर्व हो रहा है कि मेरी पत्नी मिलेना एलेक्जेंड्रा ने इस्लाम अपनाने का फैसला किया है। इस खूबसूरत सफर के लिए अल्हम्दुलिल्लाह! अल्लाह हमें माफ कर दे और हमारी प्रार्थना स्वीकार करे।'

यूजर्स ने साहिल को लताड़ा- प्यार के लिए इस्लाम अपनाना जरूरी है?
साहिल खान का यह पोस्ट देख जहां कुछ लोगों ने उन्हें बधाई दी, वहीं कई यूजर्स ने एक्टर को बुरी तरह लताड़ा। एक यूजर ने कमेंट किया, 'अगर वह आपसे इतना प्यार करती है तो उसके लिए इस्लाम अपनाना क्यों जरूरी है? अगर आप उससे सच्चा प्यार करते हैं तो क्या आप ईसाई धर्म स्वीकार नहीं करेंगे? बिना अध्ययन और शोध किए इस्लाम अपनाने से क्या फायदा? और केवल इस्लाम ही नहीं, सिर्फ शादी के लिए किसी भी धर्म को अपनाने का क्या फायदा, अगर आप दोनों के बीच मजबूत रिश्ता है? बहरहाल, मैं साहिल भाई को सुखी वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं देता हूं।'

'क्या शादी के बाद धर्म परिवर्तन जरूरी है?'
एक और यूजर ने लिखा, 'क्या शादी के बाद धर्म बदलना जरूरी है?' एक और कमेंट है, 'अगर आप उससे सच में प्यार करते हैं, तो आप क्यों चाहते हैं कि वह अपना धर्म बदल ले? वह जैसी भी है उसे स्वीकार करो।' साहिल के पोस्ट पर इसी तरह के ढेरों कमेंट्स हैं। साहिल ने गले में क्रॉस पहना हुआ और इसके लिए भी यूजर्स ने उनकी क्लास लगाई। यूजर्स ने कहा कि अगर वह मुसलमान हैं तो फिर दूसरे धर्म का सिंबल क्यों पहना है?

26 साल छोटी दूसरी पत्नी पर यह बोले थे साहिल खान
साहिल ने साल 2024 में खुलासा किया था कि उन्होंने और मिलेना ने रूस में सगाई कर ली थी और बाद में कानूनी तौर पर शादी के बंधन में बंध गए। साहिल 48 साल के हैं और मिलेना 22 साल की। अपने 26 साल की उम्र के अंतर को लेकर साहिल ने 'हिंदुस्तान टाइम्स' से कहा, 'वह बहुत बुद्धिमान है लेकिन संवेदनशील भी है क्योंकि वह काफी छोटी हैं। हमारी उम्र में बहुत अंतर है.। वह अन्य 21-वर्षीय युवाओं की तुलना में मानसिक रूप से कहीं अधिक मैच्योर हैं और स्वभाव से भी बहुत शांत है।'

साहिल खान की पहली पत्नी कौन थी?
साहिल खान की पहली शादी एक्ट्रेस निगार खान से हुई थी। दोनों ने साल 2003 में निकाह किया था, पर दो साल बाद यानी 2005 में उनका तलाक हो गया था।

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति