प्रयागराज महाकुंभ जाने के लिए Air India चलाने जा रहा डेली फ्लाइट, जानिए डिटेल

प्रयागराज

एयर इंडिया महाकुंभ के लिए आ रही हवाई यात्रा की भारी मांग को पूरा करने के लिए अस्थायी रूप से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और प्रयागराज के बीच दैनिक उड़ानों का परिचालन करेगी। एयरलाइन ने मंगलवार को बयान में कहा कि वह 25 जनवरी से 28 फरवरी तक इस रूट पर दैनिक उड़ानों का परिचालन करेगी। उड़ानों में इकॉनमी और प्रीमियम इकॉनमी श्रेणी की सीटें होंगी। बयान में कहा गया, ‘‘दोनों दिशाओं में सुविधाजनक समय यानी दिन में रवानगी के साथ ये उड़ानें देश के विभिन्न हिस्सों के साथ-साथ उत्तरी अमेरिका, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण-पूर्व एशिया के कई देशों की यात्रा करने वाले यात्रियों को दिल्ली के रास्ते निर्बाध संपर्क उपलब्ध कराती हैं।’’

इन एयरलाइन्स ने भी शुरू की है फ्लाइट सर्विस

फिलहाल एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की प्रयागराज को जोड़ने वाली नियमित सेवाएं संचालित नहीं होती हैं। पिछले महीने स्पाइसजेट ने घोषणा की थी कि वह महाकुंभ मेले के लिए प्रयागराज को दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और अहमदाबाद से जोड़ने वाली विशेष दैनिक विशेष उड़ानें संचालित करेगी। ये सेवाएं 12 जनवरी से 28 फरवरी तक उपलब्ध रहेंगी। इंडिगो और अकासा एयर भी विभिन्न शहरों से प्रयागराज के लिए उड़ानों का परिचालन करती हैं।

चंडीगढ़ से प्रयागराज के लिए है यह फ्लाइट

एलायंस एयर ने चंडीगढ़ से प्रयागराज के लिए डायरेक्ट फ्लाइट सर्विस शुरू की है। यह सर्विस 13 जनवरी से शुरू हो गई है। यह फ्लाइट हर सोमवार को चंडीगढ़ से रवाना हो रही है और हर बुधवार को प्रयागराज से चंडीगढ़ वापस आएगी। इस फ्लाइट का किराया 8000 रुपये से 10,000 रुपये के बीच है। यह फ्लाइट हर सोमवार को शाम 4.30 बजे चंडीगढ़ से रवाना होती है और शाम 6.44 बजे प्रयागराज पहुंचती है। वापसी की उड़ान हर बुधवार को शाम 5.15 बजे प्रयागराज से रवाना होगी और शाम 7.25 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति