राजस्थान-करौली में मेहंदीपुर की धर्मशाला में परिवार की आत्महत्या-भूत-प्रेत सहित सभी पहलू जांच रही पुलिस

करौली.

देहरादून से एक  परिवार बालाजी के दर्शन के लिए महंदीपुर आया था। परिवार में चार सदस्य थे। इन सभी के शव धर्मशाला के कमरा नंबर 119 से मिले हैं। पुलिस के सामने सबसे बड़ा सवाल ये है कि ये सुसाइड  केस है या फिर किसी ने इनकी हत्या की है ? फिलहाल पुलिस की जांच सभी दिशाओं में चल रही है। पुलिस  घटना में भूत-प्रेत के लिंक को भी तलाश रही है।

दरअसल महंदीपुर बालाजी के मंदिर में सभी तरह की पूजाएं होती है। भक्त अलग-अलग परेशानियां लेकर यहां पहुंचते हैं। देहरादून से भी एक परिवार महंदीपुर आय़ा था। इन लोगों ने 12 जनवरी को रामकृषण धर्मशाला में एक कमरा बुक किया था। कमरा नितिन कुमार की आईडी पर बुक हुआ था। जो इस परिवार का बेटा था। नितिन कुमार के साथ उसके पिता सुरेंद्र कुमार, मां कमलेश और बहन नीलम भी थी। परिवार ने कमरा एक दिन के लिए बुक किया था। पुलिस के अनुसार धर्मशाला के कर्मचारी ने सफाई के दौरान कमरे में चारों शव देखे। इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना मिली।  कमरे में दो शव बिस्तर पर थे जबकि दो जमीन पर पड़े हुए थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा है। फिलहाल इनका पोस्टमार्टम शुरू नहीं हुआ है क्योंकि देहरादून से इस परिवार से जुड़े और लोग  मेहंदीपुर नहीं पहुंचे हैं। पुलिस ने कमरे को सील किया है। साथ ही  एफएसएल टीम ने कमरे की जांच की है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले को सामूहिक सुसाइड के नजरिए से देख रही है। पुलिस का कहना है कि सुसाइड का कारण अभी खोजना बाकी है क्योंकि परिवार के कोई भी सदस्य घटना के पहले संदिग्ध स्थिति में नहीं देखा गया है। धर्मशाला के लोगों ने परिवार के लोगों की मनोस्थिति सामान्य ही देखी है। एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय के अनुसार मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।

हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। धर्मशाला के मैनेजर गुड्डू ने बताया कि परिवार संकट के निवारण के लिए मेहंदीपुर बालाजी धाम के दर्शन करने आया था लेकिन किस तरह का संकट उन पर था, ये जानकारी उसको नहीं है।  बहरहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति