गुजरात में 4 आदिवासी युवकों को बंधक बनाया, 20 हजार का मासिक वेतन देने का दिया था झांसा, हुए मुक्त

शिवपुरी

सहरिया क्रांति और पुलिस के संयुक्त प्रयासों से हिम्मतनगर स्थित अमरों कंपनी में बंधक बनाए गए चार आदिवासी मजदूरों को सकुशल मुक्त कराया गया और उन्हें उनके घर बड़ावड़ी, थाना सुरवाया, शिवपुरी लाया गया। इनमें तीन नाबालिग और एक युवक शामिल है। बंधक बनाए गए आदिवासी युवकों के घर लौटने पर गांव में खुशी का माहौल देखने को मिला और सभी भावुक हो उठे।

इस दौरान परिजनों ने फूल-मालाओं से चारों युवकों का स्वागत किया। परिजन उन्हें देखकर भावुक हो गए, वहीं गांव के लोग भी इसे देखकर भावुक हो उठे। गांववालों ने चारों युवकों का जोरदार स्वागत किया।

कैसे हुआ मामला उजागर?

दरअसल, यह घटना तब सामने आई जब बंधक बनाए गए मजदूरों के परिजनों ने सहरिया क्रांति के कार्यकर्ताओं अजय आदिवासी, स्वदेश आदिवासी और दिलीप आदिवासी के माध्यम से पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ को इसकी शिकायत की। शिकायत में परिजनों ने बताया कि गांव के चार मजदूर गौतम आदिवासी, अन्वेष आदिवासी, सुनील आदिवासी और बल्ले आदिवासी को एक दलाल अनूप राजपूत ने झूठे वादे कर गुजरात भेज दिया। दलाल अनूप राजपूत ने परिजनों से कहा था कि उन्हें ₹20,000 का मासिक वेतन दिया जाएगा और रहने-खाने की सुविधा भी मिलेगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। गुजरात पहुंचने पर चारों मजदूरों को बंधक बना लिया गया।

पुलिस की मदद से मुक्त कराया

जानकारी के मुताबिक, दलाल अनूप राजपूत ने गुजरात पहुंचते ही मजदूरों के मोबाइल छीन लिए और उन्हें किसी भी बाहरी व्यक्ति से संपर्क करने से रोक दिया। इस दौरान चारों मजदूरों से अत्यधिक काम करवाया गया और उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया। परिजनों को महीनों तक उनकी कोई खबर नहीं मिली, जिससे वे परेशान हो गए और सहरिया क्रांति के सदस्यों से मदद मांगी। सहरिया क्रांति और पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया और थाना प्रभारी अरविंद छारी की अगुवाई में एक टीम गठित की। टीम ने नरवर और गुजरात में दबिश देकर चारों मजदूरों को मुक्त कराया।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति