छत्तीसगढ़-दुर्ग में फर्जी दुल्हन सहित सात लोगों ने शादी का झांसा देकर लाखों रुपये ठगे

दुर्ग।

सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने व्यवसायी के बेटे की शादी कराने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किया है। फरार अन्य आरोपियों की पतासाजी में जुटी हुई है। प्रार्थी ने पुलिस रिपोर्ट में बताया है कि  शादी के बाद दूल्हे ने कथित पत्नी का आधार कार्ड मांगा तो बहाने बनाने लगी।

शक हुआ तो धोखाधड़ी का खुलासा हुआ। जिसके बाद प्रार्थी ने इसकी शिकायत पुलिस में की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर कथित पत्नी समेत सातों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। सभी आरोपियों ने अपने नाम बदलकर अपना परिचय बताया था। इस मामले में कथित दुल्हन पूर्वा जैन, विवाह एजेंट सरला, पूर्वा के भाई संतोष समेत 7 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर आरोपियों की पतासाजी की जा रही थी। सभी आरोपियों ने मिलकर प्रार्थी से अलग-अलग बहाना बनाकर 17.5 लाख रुपए की ठगी की है। इस मामले में एक आरोपी मध्यप्रदेश के इंदौर से गिरफ्तार किया है। आरोपी संतोष शर्मा उर्फ संतोष जैन ने प्रार्थी को ठगने के लिए दुल्हन के भाई का किरदार निभाया था। वहीं पुलिस ने कथित पत्नी पूर्वा भारती जैन और उनके कथित रिश्तेदार शांतिलाल जैन, विवाह एजेंट सरला जैन, महावीर जैन सूरत वाले, महावीर गांधी एवं रीना जैन के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति