अभिनेता सैफ अली खान पर चाकू से हमले में 6 चोटें, घर की नौकरानी भी घायल

मुंबई

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान इस समय अस्पताल में भर्ती हैं. उन पर तेजधार हथियार से हमला किया गया है. एक अज्ञात शख्स चोरी के इरादे से रात 2.30 बजे के आसपास मुंबई के बांद्रा स्थित उनके घर में घुसा. हमलावर के साथ हाथापाई के दौरान उन पर तेजधार हथियार से कई वार किए गए.

सैफ अली खान मुंबई के लीलावती अस्पताल में हैं, जहां उनका ऑपरेशन चल रहा है. सूत्रों का कहना है कि उनके शरीर पर चाकू से छह वार किए गए हैं. सैफ की गर्दन और रीढ़ की हड्डी के पास गंभीर चोटें आई हैं.

सैफ की न्यूरो सर्जरी हो गई है. उनके शरीर से दो से तीन इंच लंबा शार्प ऑब्जैक्ट निकाला गया है. यह चाकू का ही हिस्सा बताया जा रहा है. अब सैफ अली खान की कॉस्मैटिक सर्जरी की जा रही है.

इस हमले में सैफ अली खान की हाउस हेल्प भी घायल हुई हैं. हाउस हेल्प को मामूली चोटें आई हैं. सूत्रों का कहना है कि घर में एक Duct थी, जो बेडरूम के भीतर खुलती थी. शुरुआती जांच में पता चला है कि ऐसी संभावना है कि इसी Duct से चोर घर में घुसे थे.

लीलावती अस्पताल के सीओओ डॉ. नीरज उत्तमानी ने कहा कि एक अज्ञात शख्स ने बांद्रा स्थित सैफ अली खान के घर पर आधीरात को उन पर हमला किया. सैफ पर छह बार चाकू से वार किए गए हैं जिनमें से दो वार बहुत गहरे हैं. इनमें से एक वार सैफ की रीढ़ की हड्डी के पास किया गया है. न्यूरोसर्जन डॉ. नितिन डांगे, कॉस्मैटिक सर्जन डॉ. लीना जैन की अगुवाई में डॉक्टरों की एक टीम उनका ऑपरेशन कर रही है.

बच्चों के कमरे में हुई थी वारदात

सूत्रों का कहना है कि ये घटना सैफ अली खान के बच्चों तैमूर और जेह के कमरे में हुई है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हमलावर अंदर कैसे घुसे. पुलिस पता लगा रही है कि क्या हमलावर बाहर से आए थे या फिर पहले से ही अंदर थे.

सैफ के पीआर का कहना है कि नैनी (बच्चों की देखभाल करने वाली हेल्पर) रात के 2.30 बजे के आसपास कुछ आवाज सुनकर उठी. घर पर सैफ अली का पूरा परिवार सो रहा था. सैफ अली खान आवाज सुनकर जागे और उन्होंने हमलावर का सामना किया. सैफ ने हमलावरों को पकड़ने की कोशिश की. इस हाथपाई में हमलावर ने उन पर कई वार किए और हमलावर भाग खड़े हुए.

सैफ की पत्नी करीना कपूर की टीम की ओर से बयान जारी कर बताया गया कि घर में लूट की कोशिश की गई. सैफ घायल हैं और अस्पताल में भर्ती हैं. बाकी परिवार पूरी तरह सुरक्षित है. हम मीडिया और प्रशंसकों से धैर्य बनाए रखने और किसी भी तरह के कयास लगाने से बचने का अनुरोध करते हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

सैफ के घर पहुंची मुंबई पुलिस

मुंबई पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. इसके लिए मुंबई पुलिस ने 7 टीम का गठन किया है जो हर एंगल से जांच कर रही है. पुलिस सैफ के घर पहुंच गई है और पांच हाउस स्टाफ से पूछताछ की जा रही है. इस घटना को लेकर हाउस हेल्प का एंगल भी सामने आ रहा है. कहा जा रहा है कि घर में घुसे हमलावर की हाउस हेल्प से बहस हो रही थी, जिसे शांत कराने के लिए सैफ बीच में आए.

 

admin

Related Posts

कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

  मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति