लखनऊ में मायावती आज पार्टी संगठन के कार्यों की समीक्षा करने के साथ ही आगामी कार्यों के लिए देगी दिशा-निर्देश

लखनऊ

 बसपा सुप्रीमो मायावती आज यूपी के पार्टी संगठन की समीक्षा करेंगी। इस दौरान पिछली बैठक में पार्टी व मूवमेंट के हित में दिए गए कार्यों की समीक्षा करने के साथ ही आगामी कार्यों के लिए दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।

मॉल एवेन्यू स्थित पार्टी प्रदेश कार्यालय में होने वाली बैठक में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों, सभी जिलाध्यक्षों और अन्य जिम्मेदार लोगों को भी मौजूद रहने के लिए कहा गया है।

मायावती मिल्कीपुर चुनाव को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दे सकती हैं। कुछ वरिष्ठ नेताओं को दिल्ली चुनाव में प्रचार के लिए जाने की जिम्मेदारी भी सौंप सकती हैं।

बसपा को खत्म करना चाहते हैं भाजपा व कांग्रेस जैसे दल
इसके पहले मायावती ने बुधवार को अपने जन्मदिन पर मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन का कोई भविष्य नहीं है। जिस दिन कांग्रेस व भाजपा जैसे जातिवादी दलों के लुभावने वादों वाली राजनीति को जनता भांप जाएगी, तब बसपा फिर से वापसी करेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस व भाजपा जैसे दल बसपा को खत्म करना चाहते हैं।

मायावती ने कहा कि दिल्ली में खुद के दम पर चुनाव लड़ रही बसपा इस बार बेहतर प्रदर्शन करेगी। बशर्ते चुनाव में धांधली नहीं हो। कांग्रेस, भाजपा व आम आदमी पार्टी के बीच लुभावने वादे व गारंटी आदि देने की होड़ मची है, जबकि सत्ता में रहकर उन्होंने अपना कोई वादा पूरा नहीं किया। दिल्ली में रहने वाले यूपी व बिहार के लोगों के साथ सौतेला व्यवहार किया। इसलिए वहां लोगों को सोच-समझ कर वोट करना होगा।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति