महाकुंभ में मौनी अमावस्या पर आ सकते हैं 10 करोड़ श्रद्धालु, मेला को लेकर योगी ने की बैठक

लखनऊ/प्रयागराज
 महाकुंभ मेला के पहले अमृत स्नान के सफलतापूर्वक संपन्न होने के बाद सरकार आगे के प्रमुख स्नान की तैयारियों को पुख्ता करने में जुट गई है। मौनी अमावस्या पर 10 करोड़ तक श्रद्धालुओं के आने की संभावना को देखते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने युद्धस्तर पर तैयारियों के निर्देश दिए हैं। 13 जनवरी से महाकुंभ के प्रथम स्नान से अब तक मेला क्षेत्र में 6 करोड़ से अधिक लोग आकर संगम में डुबकी लगा चुके हैं।  मकर संक्राति पर पहले अमृत स्नान के दौरान साढ़े तीन करोड़ से अधिक लोगों ने संगम में स्नान किया है। अब अगला बड़ा अमृत स्नान मौनी अमावस्या का है, जो 29 जनवरी को होगा।

'व्यवस्था और बेहतर करें'

सीएम ने शासन के उच्चाधिकारियों के साथ महाकुंभ के अनुभवों और कार्यक्रमों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि मौनी अमावस्या के अवसर पर 8-10 करोड़ लोगों के आगमन की संभावना है। ऐसे में व्यवस्थाओं को और बेहतर करने की आवश्यकता है। रेलवे के साथ संवाद बनाकर महाकुंभ स्पेशल ट्रेनों का समयबद्ध आवागमन सुनिश्चित करवाया जाए। नियमित और विशेष ट्रेनों का संचालन लगातार करते रहें। श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए ट्रेनों की संख्या भी बढ़ाई जानी चाहिए।

'सफाई, ट्रांसपोर्ट का रखें ध्यान'

योगी ने कहा कि मेला क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क को और बेहतर करने की जरूरत है। अधिकारी इसके लिए सेवा प्रदाता एजेंसियों से बात करें। बसों, शटल बसों और इलेक्ट्रिक बसों का संचालन लगातार करवाएं, जिससे प्रयाग आ रहे श्रद्धालुओं को मेला क्षेत्र में पहुंचने में किसी प्रकार की असुविधा न हो। शौचालयों की नियमित सफाई की जाए, घाटों की बैरीकेडिंग हो और सभी सेक्टरों में 24×7 बिजली और पेयजल आपूर्ति हो।

आगामी 29 जनवरी को मौनी अमावस्या के अवसर पर 8 से 10 करोड़ लोगों के संगमनगरी पहुंचने की संभावना है। ऐसे में व्यवस्थाओं को और बेहतर करने की आवश्यकता है। उन्होंने निर्देश दिए कि रेलवे के साथ संवाद बनाकर महाकुंभ स्पेशल ट्रेनों का समयबद्ध आवागमन सुनिश्चित कराया जाए। योगी ने कहा कि नियमित और विशेष ट्रेनों का संचालन लगातार किया जाता रहे। श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए इनकी संख्या को बढ़ाया जाना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने मेलाक्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क को और बेहतर करने की जरूरत भी बताई। साथ ही बसों, शटल बसों और इलेक्ट्रिक बसों का संचालन लगातार कराए जाने पर बल दिया। शौचालयों की नियमित सफाई की जाए, घाटों की बेरिकेटिंग हो और सभी सेक्टरों में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

शासन स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बीते तीन दिनों की स्थिति की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि पौष पूर्णिमा और मकर संक्रांति के दो प्रमुख स्नान पर्वों पर 6 करोड़ से अधिक लोगों ने त्रिवेणी स्नान का पुण्य लाभ प्राप्त किया। आगामी 29 जनवरी को मौनी अमावस्या के अवसर पर 8-10 करोड़ लोगों के आगमन की संभावना है। ऐसे में व्यवस्थाओं को और बेहतर करने की आवश्यकता है।

उन्होंने निर्देश दिए कि रेलवे के साथ संवाद बनाकर महाकुंभ स्पेशल ट्रेनों का समयबद्ध आवागमन सुनिश्चित कराया जाए। उन्होंने कहा कि नियमित और विशेष ट्रेनों का संचालन लगातार किया जाता रहे। श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए इनकी संख्या को बढ़ाया जाना चाहिए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेला क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क को और बेहतर करने की जरूरत भी बताई, साथ ही बसों, शटल बसों और इलेक्ट्रिक बसों का संचालन लगातार कराए जाने पर बल दिया।

सीएम योगी ने कहा कि शौचालयों की नियमित सफाई की जाए, घाटों की बैरिकेडिंग हो और सभी सेक्टरों में 24×7 बिजली और पेयजल आपूर्ति की जानी चाहिए।

बैठक में मुख्य सचिव, अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री, पुलिस महानिदेशक, प्रमुख सचिव गृह व सूचना, प्रमुख सचिव नगर विकास, चेयरमैन पॉवर कॉर्पोरेशन और निदेशक सूचना सहित अनेक अधिकारियों की उपस्थिति रही।

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति