छत्तीसगढ़-बालोद में ट्रक से दो बाइकें टकराने से एक की मौत और दो घायल

बालोद।

बालोद जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-930 में शाम को हुए सड़क हादसे का लाइव फुटेज सामने आया है, जो दिल दहला देने वाला है। घटना में दो बाइक आपस में टकराकर ट्रक की चपेट में आ गईं। हादसे में मौके पर ही एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।

वहीं, एक व्यक्ति को नाजुक हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि दूसरे घायल व्यक्ति के संदर्भ में जानकारी ली जा रही है। अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आ पा रही है। ग्राम जामगांव के निवासी ऐनु राम साहू ने बताया कि गजेंद्र साहू पुत्र अली राम साहू (30) है, जो किराना दुकान संचालक था। वह अपनी दुकान के लिए सामान खरीदने बालोद गया हुआ था, जहां ये हादसा हुआ है। इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई, क्योंकि सड़क निर्माण के समय बालोद के लोग डिवाइडर निर्माण को लेकर दो भागों में विभक्त नजर आई। यह पूरी घटना राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 930 में ग्राम सिवनी के पास हनुमान मंदिर के पहले हुई है और हादसे की इस वीडियो से लोगों के दिल दहल गए। घायल को जिला अस्पताल बालोद से हायर सेंटर रेफर किया गया है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। दोनों बाइक में आपस में सीधी-सीधी टक्कर के बाद ट्रक के चपेट में भी आ गई थी। मौके पर एक व्यक्ति की मौत हुई है। थाना प्रभारी रविशंकर पांडे ने बताया कि अभी तक एक व्यक्ति की मौत की बात कंफर्म है, जिसको पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं, जिला अस्पताल से जानकारी लेने पर यह बात सामने आई है कि दोनों अन्य घायलों को रेफर किया गया है। मृतक व्यक्ति एक बाइक में सवार था और दो अन्य घायल दूसरे बाइक पर सवार थे।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति