दिल्ली विधानसभा चुनाव में BJP के स्टार प्रचारक बने CM मोहन यादव, इन कामों की वजह से मिली जिम्मेदारी

भोपाल

भारतीय जनता पार्टी ने  दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह के साथ राजस्थान और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्रियों भजनलाल शर्मा और डॉ. मोहन यादव को भी जगह मिली है। राजस्थान के उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा को भी पार्टी ने स्टार प्रचारक बनाया है। हालांकि इस सूची में उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी का नाम शामिल नहीं है।

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अपने 40 स्टार कैंपेनर्स की लिस्ट जारी कर दी. इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के अलावा सीएम योगी आदित्यनाथ समेत सात मुख्यमंत्री शामिल हैं. बता दें कि दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान होगा और परिणाम 8 फरवरी को घोषित किए जाएंगे.

बीजेपी ने इस सूची में पूर्वांचल के नेताओं को भी शामिल किया है, जिनमें भोजपुरी सितारे और सांसद मनोज तिवारी, रवि किशन और दिनेश लाल यादव निरहुआ का नाम शामिल है. राष्ट्रीय राजधानी में पूर्वांचल से आने वाले मतदाताओं की संख्या काफी बड़ी है, और बीजेपी इस वोट बैंक पर काफी फोकस कर रही है.

बीजेपी ने केंद्रीय मंत्रियों में नितिन गडकरी, शिवराज सिंह चौहान, मनोहर लाल खट्टर, पीयूष गोयल, धर्मेंद्र प्रधान, हरदीप सिंह पुरी और गिरिराज सिंह को स्टार प्रचारक बनाया है.

इसके साथ ही 7 मुख्यमंत्रियों में योगी आदित्यनाथ, देवेंद्र फडणवीस, हिमंत बिस्वा सरमा, पुष्कर सिंह धामी, भजन लाल शर्मा, नायब सिंह सैनी और मोहन यादव का नाम शामिल है. दिल्ली के सभी सात सांसद भी स्टार प्रचारकों की सूची का हिस्सा हैं. इसमें दिल्ली बीजेपी प्रभारी बैजयंत पांडा, सह प्रभारी अलका गुर्जर और प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा का नाम भी शामिल है.

बता दें कि विधानसभा चुनाव में कुछ ही समय बचा है. इसके मद्देनजर सभी पार्टियां जोर-शोर से तैयारियों में जुटी हैं. उम्मीदवारों के नामों का ऐलान हो चुका है और अब नामांकन की प्रक्रिया चालू है. इस बीच बुधवार को विजय मुहूर्त के मौके पर नामांकन की झड़ी लग गई. बीजेपी हो AAP या फिर कांग्रेस के नेता… ताबड़तोड़ नामांकन हुए. बुधवार को 235 उम्मीदवारों ने नामांकन किया.

इसी क्रम में नई दिल्ली सीट पर बीजेपी की ओर से चुनावी अखाड़े में उतरे प्रवेश वर्मा ने भी नामांकन किया. प्रवेश वर्मा ने मां का आशीर्वाद लिया और वाल्मीकि मंदिर में दर्शन करने पहुंचे. विधि विधान से पूजा पाठ किया. प्रवेश वर्मा ने गदा लहराया और त्रिशूल उठाकर उद्घोष किया कि आरंभ है प्रचंड है.

ये है बीजेपी के स्टार प्रचारक

नरेंद्र मोदी
जगत प्रकाश नड्डा
राजनाथ सिंह
अमित शाह
नितिन गडकरी
पीयूष गोयल
शिवराज सिंह चौहान
मनोहर लाल खट्टर
धर्मेन्द्र प्रधान
सरदार हरदीप सिंह पुरी गिरिराज सिंह
योगी आदित्यनाथ
देवेंद्र फडणवीस
हिमंत बिस्वा सरमा
डॉ. मोहन यादव
पुष्कर सिंह धामी
भजन लाल शर्मा
नायब सिंह सैनी
वीरेंद्र सचदेवा
बैजयंत जय पांडा

अतुल गर्ग
डॉ. अकला गुर्जर
हर्ष मल्होत्रा
केशव प्रसाद मौर्य
प्रेम चंद बैरवा
सम्राट चौधरी
डॉ. हर्षवर्धन
हंसराज हंस
मनोज तिवारी
रामवीर सिंह बिधूड़ी योगेन्द्र चंदोलिया
कमलजीत सहरावत
प्रवीण खंडेलवाल
बांसुरी स्वराज
स्मृति ईरानी
अनुराग ठाकुर
हेमा मालिनी
रवि किशन
दिनेश लाल यादव (निरहुआ)
सरदार राजा इकबाल सिंह

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति