रायबरेली में कार की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई और भाजपा के प्रदेश मंत्री समेत 3 लोग घायल

रायबरेली

उत्तर प्रदेश में रायबरेली जिले के मिल एरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत रायबरेली प्रयागराज राजमार्ग पर प्रगतिपुरम मोहल्ले के पास कार की टक्कर लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और भाजपा के प्रदेश मंत्री समेत 3 लोग घायल हो गए। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

जानिए, क्या है पूरा मामला?
पुलिस के मुताबिक, प्रगति पुरम मोहल्ले के पास तेज गति से जा रही एक कार ने दो लोगों को टक्कर मार दी। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने तकिया कलां हरचंदपुर निवासी मौलाना जफर हसनी (67) को मृत घोषित कर दिया। बड़ा कुआं निवासी अब्दुल कादिर का इलाज चल रहा है। इस हादसे में भाजपा संगठन के प्रदेश मंत्री अभिजात मिश्रा और उनके साथी भानु तिवारी को भी चोटें आई हैं।

शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुटी पुलिस
अभिजात मिश्रा ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ प्रयागराज जा रहे थे। उन्होंने बताया कि बुधवार की शाम वह शहर के रतापुर चौराहे के पास स्थित होटल में रुके। वहां से कुछ देर बाद निकलने पर वह थोड़ा आगे ही बढ़े थे कि तभी सड़क पर कार की टक्कर लगने से दो लोग घायल मिले।

इस पर भाजपा नेता अपने साथियों के साथ वहां रुके। इसी दौरान एक वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी जिससे भाजपा प्रदेश मंत्री व उनके साथी भानु तिवारी को भी चोटें आईं। मिल एरिया थानाध्यक्ष राजीव सिंह ने बताया कि कार को कब्जे में ले लिया गया है, चालक की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि हादसे में मौलाना जफर हसनी की मौत हो गई है। शव को कब्जे में ले लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति