राजस्थान-पंजीयन और मुद्रांक विभाग के जागरूकता ई-पोस्टर का विमोचन

जयपुर।

जयुपर कलेक्ट्रेट में स्थित मॉडल उप पंजीयक कार्यालय में रजिस्ट्री एवं अन्य प्रयोजनों के लिए ई-स्टाम्प खरीदने वाले नागरिकों में व्यापक जागरूकता लाने के लिए पंजीयन और मुद्रांक विभाग ने 'अपने ई-स्टाम्प सर्टिफिकेट को जाने' नवाचार शुरू किया है। इसका शुभारंभ बुधवार को  इलेक्ट्रिक क्लिप ऑन बोर्ड पोस्टर के माध्यम से डीआईजी स्टाम्प डॉ गोरधन लाल शर्मा ने  किया।

आम जनता के बीच ई-स्टाम्प और इसमें मौजूद सुरक्षा मानकों की जानकारी व्यापक रूप से बनी रहे, इसकी जानकारी इस  इलेक्ट्रिक क्लिप बोर्ड के माध्यम से  डीआईजी शर्मा द्वारा दी गई। डीआईजी ने  संपत्तियों के पंजीकरण के लिए आने वाले आम जनता को  ई-स्टाम्पिंग मोबाइल ऐप के माध्यम से ई-स्टाम्प पेपर में मौजूद 2डी बार कोड को स्कैन कर ई-स्टांप की प्रमाणिकता की जांच  करने  के साथ ही, बदलते डिजिटल युग में आम आदमी द्वारा ई-स्टाम्प खरीदते समय उसमें मौजूद सभी सुरक्षा मानकों की जांच करने का सुझाव दिया। इस जन जागरूकता अभियान में आम लोगों, पंजीयन स्टाफ एवं अधिवक्ताओं और डीड राइटर्स को संबोधित करते हुए पंजीयन और मुद्रांक विभाग के डीआईजी ने ई-स्टाम्प के विभिन्न सुरक्षा मानकों जैसे माइक्रो प्रिंट, तीन स्थानों पर वॉटरमार्क में स्टाम्प ड्यूटी, टेक्स्ट थ्रेड में भुगतान की गई स्टाम्प ड्यूटी, टेक्स्ट थ्रेड में दिनांक समय, टू डी बार कोड, असममित क्रम में प्रमाणपत्र संख्या और टेक्स्ट रिबन में एसएचसीआईएल के बारे में जानकारी दी। इस नवाचार का मुख्य उद्देश्य जयपुर, जयपुर ग्रामीण और इसके आसपास के क्षेत्र के लोगों में ई-स्टाम्प की प्रति व्यापक जागरूकता लाना है।

कार्यक्रम में सब रजिस्ट्रार ज्वाला सहाय मीना, अरविंद कविया, मॉडल सब रजिस्ट्रार से सिम्मी, ई-स्टाम्पिंग की ओर से ई-स्टाम्पिंग एरिया मैनेजर पवन रुनवाल ,शाखा प्रबंधक आनंद जैन, मनदेव, स्टाम्प विक्रेता ए.सी.सी. प्रेम प्रकाश गुप्ता, अधिवक्ता बार एसोसिएशन जयपुर के अध्यक्ष गजराज जी, सचिव नरेंद्र एवं अखिलेश मौजूद रहे।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति