सरकार निजी वाहन चालकों से टोल टैक्स का बोझ घटाने की तैयारी, गडकरी ने ‘पास सिस्टम’ लाने के दिए संकेत, जानें क्या कहा?

पुणे
 देश में निजी वाहन चालकों को टोल टैक्स में रियायत मिल सकती है। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने संकेत दिए हैं कि निजी वाहनों के लिए मासिक और सालाना पास देने पर विचार चल रहा है। ऐसा होने पर निजी वाहन मालिकों को कम टोल टैक्स का भुगतान करना पड़ेगा। पुणे में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि सरकार इस प्रस्ताव पर विचार कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार राष्ट्रीय राजमार्गों पर निजी वाहनों के लिए टोल संग्रह के बदले मासिक और वार्षिक पास शुरू करने पर विचार कर रही है, क्योंकि कुल वसूली में निजी वाहनों की हिस्सेदारी केवल 26 प्रतिशत है।

किसे होगा इससे फायदा?
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि टोल संग्रह बूथ गांवों के बाहर स्थापित किए जाएंगे ताकि ग्रामीणों की आवाजाही में बाधा न आए। मंत्री ने कहा कि टोल राजस्व का 74 प्रतिशत हिस्सा वाणिज्यिक वाहनों से आता है। हम निजी वाहनों के लिए मासिक या वार्षिक पास शुरू करने पर विचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुल टोल संग्रह में निजी वाहनों की हिस्सेदारी केवल 26 प्रतिशत है, इसलिए सरकार को कोई नुकसान नहीं होगा। सड़क एंव परिवहन मंत्रालय की यह प्रस्ताव अगर अमल में आता है तो अटल सेतु, डीएनडी और गुरुग्राम-दिल्ली, वडोदरा-अहमदाबाद, पुणे-मुंबई, जैसे बड़े शहरों के बीच रोजाना आवाजाही करने वाले निजी वाहन रखने वाले लोगों को फायदा होगा।

हादसों पर फिर जताई चिंता
कार्यक्रम में नितिन गडकरी ने एक बार फिर से सड़का हादसों पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि देश में हर वर्ष हादसे में लाखों लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ती है। कई जख्मियों को समय पर उपचार नहीं मिलने की वजह से मौत हो जाती है। इस तरह की मौत और हादसों से बचने के लिए केंद्र सरकार ने कदम उठाया है। अब तक सरकार हादसे में मदद करने वालों को 5 हजार की प्रोत्साहन राशि देती है, लेकिन पुणे के एक कार्यक्रम में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने ऐसे लोगों को 25 हजार रुपए देने की घोषणा की है। नितिन गडकरी ने इससे पहले सड़क हादसों में घायल होने वालों लोगों को कैशलेस ट्रीटमेंट का ऐलान किया था।

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति