जल जीवन मिशन के तहत नरहरपुर विकासखण्ड के ग्राम मांडरादरहा और डब्बीपानी में मनाया गया हर घर जल उत्सव

उत्तर बस्तर कांकेर

मुख्यमंत्री के मंशानुरूप प्रत्येक घरों में जल जीवन मिशन अंतर्गत शुद्ध पेयजल प्रदाय करने की मुहिम कारगर साबित हो रही है। इसी कड़ी में जिले के नरहरपुर विकासखंड के ग्राम मांडरादरहा और डब्बीपानी में हर घर नल-जल उत्सव मनाया गया और जल प्रमाणिकरण किया गया।
इस अवसर पर जिला समन्वयक द्वारा जल जीवन मिशन अंतर्गत हर घर नल हर घर जल के संचालन, संधारण, प्रबंधन एवं सतत क्रियाशील बनाए रखने की जिम्मेदारियों से अवगत कराया। उन्होंने इस योजना को सुचारू रूप से सफलता पूर्वक चलाने को कहा ताकि हर घर तक शुद्ध पेयजल की निरंतर आपूर्ति हो सके। उनके द्वारा जल जीवन मिशन योजना की संपूर्ण जानकारी देते हुए पाईप लाईन, टंकी, घरेलू नल कनेक्शन का सदुपयोग करते हुए साफ-सफाई रखने की जानकारी दी गई। साथ ही जल बहिनी, पंप आपरेटर, प्लंबर, हेल्पर और ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति तथा ग्राम वासियों को अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया गया। इसके अलावा जल संरक्षण एवं जल संवर्धन के तहत पानी का सीमित मात्रा में उपयोग करने, जल बचाव, किचन, गार्डन जैसे विषयों पर चर्चा की गई और उन्हें जागरूक किया गया। इस आयोजन ने ग्रामवासियों में जल संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने का काम किया और जल जीवन मिशन को सफल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति