राष्ट्रीय पशुधन मिशन में मध्यप्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी विभाग को उत्कृष्ट कार्य के लिए “बैस्ट परफॉर्मिंग स्टेट” का पुरस्कार

भोपाल

केन्द्र सरकार द्वारा राष्ट्रीय पशुधन मिशन के अंतर्गत उद्यमिता विकास कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी विभाग को उत्कृष्ट कार्य के लिए "बैस्ट परफॉर्मिंग स्टेट" का पुरस्कार प्रदान किया गया है। पशुपालन एवं डेयरी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटेल ने इस उपलब्धि के लिए सभी संबंधितों को बधाई दी और आशा व्यक्ति की है कि भविष्य में भी योजनाओं के क्रियान्वयन में मध्यप्रदेश अव्वल रहेगा।

केन्द्रीय पशुपालन एवं डेयरी मंत्री राजीव रंजन सिंह ने पुणे (महाराष्ट्र) में आयोजित एक दिवसीय उद्यमिता विकास कॉन्क्लेव में यह पुरस्कार मध्यप्रदेश के दल को प्रदान किया। प्रदेश से योजना के नोडल अधिकारी डॉ. भगवान मधनानी, डॉ. शिवदत्त श्रीवास्तव और डॉ. प्रखर भार्गव, उप संचालक ने पुरस्कार प्राप्त किया। केन्द्रीय सचिव, पशुपालन एवं डेयरी श्रीमती अल्का उपाध्याय, पशुपालन आयुक्त डॉ अभीजीत मिश्रा तथा डॉ. पी.एस. पटेल संचालक पशुपालन एवं डेयरी द्वारा भी इस उपलब्धि के लिए प्रदेश के अधिकारियों को बधाई दी गई है।

राष्ट्रीय पशुधन मिशन उद्यमिता विकास कार्यक्रम अंतर्गत मध्यप्रदेश में अभी तक 4800 से अधिक आवेदन ऑनलाइन प्राप्त हो चुके हैं, जिनमें से 530 प्रकरणों में राशि 387.23 करोड़ रूपये बैंकों से स्वीकृत होकर केन्द्र सरकार द्वारा 450 प्रकरणों में 155.36 करोड़ रूपये स्वीकृत किये जा चुके हैं। स्वीकृत प्रकरणों में लगभग 250 उद्यमियों को प्रथम किश्त और 32 को द्वितीय किश्त की अनुदान राशि स्वीकृत होकर प्राप्त हो चुकी है जो राष्ट्रीय स्तर पर सर्वाधिक है।

उत्कृष्ट उद्यमी भी हुए सम्मानित

कॉनक्लेव में पशुपालन के क्षेत्र में उद्यमिता को बढ़ावा देने और केन्द्रीय उद्यमिता विकास योजनाओं राष्ट्रीय पशुधन मिशन-उद्यमिता विकास कार्यक्रम और पशुपालन अधोसंरचना विकास निधि अंतर्गत लाभांवित उद्यमियों में से उत्कृष्ट कार्य करने वाली इकाईयों को भी पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय पशुधन मिशन के अंतर्गत उद्यमिता विकास कार्यकम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले मध्यप्रदेश के जीत सिंह सिसोदिया (भोपाल) तथा नवनीत जैन (हरदा) को चारा उत्पादन हेतु, श्रीमती शोभा दांगी (राजगढ़) तथा निमिश चावड़ा (शाजापुर) को बकरी पालन तथा यशपाल खन्ना (कटनी) को मुर्गी पालन अंतर्गत उत्कृष्ट उद्यमी के रूप में सम्मानित किया गया। इसी तरह पशुपालन अधोसंरचना विकास निधि अंतर्गत धार जिले की बदनावर तहसील में स्थापित एबिस एक्सपोर्ट इंडिया प्रा.लि. को पशु आहार केटेगरी में सराहनीय कार्य करने हेतु सम्मानित किया गया। इंदौर जिले की सांवेर तहसील में स्थापित बेकरविले स्पेशलिटिस प्रा.लि. को दुग्ध प्रसंस्करण व मूल्य संवर्धन केटेगरी में उत्कृष्ट कार्य के लिये सम्मानित किया गया। इन दोनों इकाईयों की ऑनलाइन लॉन्चिंग भी केंद्रीय पशुपालन मंत्री राजीव रंजन सिंह द्वारा कार्यकम स्थल से की गई।

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति