राई नृत्य देखने पहुंचे पशुपालन मंत्री पटेल, यहां 100 साल से लग रहा है मेला

दमोह
दमोह जिला मुख्यालय से 7 किलोमीटर दूर स्थित पथरिया विधानसभा के खिरिया मंडला गांव में 100 साल पुराने मेले की धूम मची है। पांच दिवसीय इस मेले का मुख्य आकर्षण बुंदेलखंड का प्रसिद्ध राई नृत्य है, जिसे देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। इसे मेले की शुरुआत बुधवार को हुई थी।

पथरिया विधायक और मध्यप्रदेश के पशुपालन राज्य मंत्री लखन पटेल भी अपने गृह ग्राम में लगे इस मेले में पहुंचे। मंत्री पटेल ने बताया कि यह मेला उनके पूर्वजों ने शुरू कराया था और यहां उनके कुल देवता हैं। आज भी उनके परिवार का हर सदस्य, चाहे वह कहीं भी रहता हो, मेले के दौरान यहां जरूर आता है।

मेले में दैनिक उपयोग की वस्तुओं की दुकानें लगी हैं, झूले लगे हैं और साथ ही दर्जनों नृत्यांगनाएं राई नृत्य की प्रस्तुति दे रही हैं। मंत्री पटेल ने नृत्यांगनाओं को सम्मान स्वरूप राशि भी भेंट की। यह मेला पांच दिन तक चलेगा। बता दें बुंदेलखंड में मकर संक्रांति पर्व से मेलों की शुरुआत हो जाती है। सैकड़ों स्थानों पर मेले लगते हैं, जिसमें खिरिया मंडला का मेला पूरे जिले में प्रसिद्ध है।

राज्यमंत्री पटेल ने कहा, इस मेले को लगते हुए लगभग 100 साल से अधिक का समय हो गया है। यहां के अदवल्या बब्बा हमारे कुल देवता हैं। बहुत छोटे से इसे देखते आ रहे हैं। यहां पर सभी स्नेह और प्रेम के साथ आते हैं। उन्होंने कहा कि वह पर्यटन मंत्री धर्मेन्द्र सिंह से बात करेंगे कि इस मेले को संस्कृति विभाग से जोड़ दिया जाए। मेला हमारी प्राचीन परंपराओं, संस्कृति और उमंग व उल्लास का प्रतीक है।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति