चिराग पासवान ने इसका ऐलान करते हुए बताया कि देवली सीट से दीपक तंवर वाल्मीकि को उम्मीदवार बनाया गया है

नई दिल्ली
लोकजनशक्ति पार्टी (लोजपा-रामविलास) ने दिल्ली में एनडीए गठबंधन के तहत मिली सीट पर अपने उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है। चिराग पासवान ने इसका ऐलान करते हुए बताया कि देवली सीट से दीपक तंवर वाल्मीकि को उम्मीदवार बनाया गया है। दिलचस्प यह है दीपक तंवर भाजपा के नेता हैं। चिराग पासवान ने उन्हें अपने परिवार से पुराने रिश्ते का हवाला देते हुए टिकट देने का ऐलान किया।

दीपक तंवर वाल्मीकि ने एक्स पर खुद को दिल्ली भाजपा का नेता बताया है। वह बॉलीवुड की एक फिल्म के प्रड्यूसर भी रहे हैं। चिराग पासवान ने दीपक तंवर के नाम का ऐलान करते हुए कहा, 'हमारी पार्टी ने देवली की सीट से ऐसे प्रत्याशी को चुनाव लड़ाने का फैसला किया है जिन्होंने लंबे समय तक बिना किसी स्वार्थ के अपने क्षेत्र के लोगों के बीच काम किया है। दीपक तंवर दशकों से मेरे और मेरे परिवार के विचारों के साथ जुड़े रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि ये बड़े अंतर से जीतेंगे।'

एलजेपी से पहले जेडीयू ने गुरुवार को बुरारी सीट पर अपने प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। इस तरह एनडीए ने सभी 70 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। भाजपा ने 68 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। एक सीट नीतीश कुमार की पार्टी को दी गई है तो लोजपा के सिंबल पर भाजपा नेता दीपक तंवर चुनाव लड़ने जा रहे हैं। दिल्ली में पूर्वांचली वोटर्स की अच्छी आबादी को देखते हुए भाजपा ने बिहार की दो पार्टियों को राजधानी में लड़ने का मौका दिया है।

दिल्ली में भाजपा ने जहां एनडीए की दो सहयोगी पार्टियों को साथ लिया है तो कांग्रेस अकेले चुनाव लड़ रही है। राजेडी ने कांग्रेस से कुछ सीटें पाने की इच्छा जाहिर की थी, लेकिन बात आगे बढ़ी नहीं। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ लड़ी आम आदमी पार्टी ने भी विधानसभा चुनाव में अकेले ही उतरने का फैसला किया।

  • admin

    Related Posts

    अजित पवार की मौत पर सियासत तेज: ममता बोलीं– सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच, भरोसा खत्म

    कोलकाता महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के वरिष्ठ नेता अजित पवार का बुधवार सुबह एक दुखद विमान दुर्घटना में निधन हो गया। यह हादसा पुणे जिले के…

    ‘अयोध्या से कटियार ही लड़ें’— बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान, सियासत में साजिश का आरोप

    गोंडा कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा है कि अयोध्या लोकसभा सीट पर पहला हक विनय कटियार का है और उन्हें ही चुनाव लड़ना चाहिए। उन्होंने यह…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति