ग्वालियर-चंबल में अगले 2 दिन कोहरा रहेगा जबकि भोपाल, इंदौर-उज्जैन में बादल छाए रहेंगे

भोपाल
नए साल के पहले महीने जनवरी में मध्य प्रदेश के मौसम में उतार चढ़ाव का दौर लगातार जारी है। अगले दो दिन ग्वालियर-चंबल संभाग में घने से मध्यम कोहरा छाया रहेगा जबकि भोपाल, इंदौर-उज्जैन में बादल छाए रहेंगे।इस बार जनवरी अंत तक कोहरे, शीतलहर और कोल्ड डे की स्थिति बने रहने का अनुमान है।मध्यप्रदेश के भोपाल, इंदौर समेत अधिकतर जिलों में शुक्रवार सुबह कोहरा छाया रहा। ग्वालियर-चंबल में बादल बने रहे। शाजापुर-सागर में तापमान में गिरावट आने से सर्दी बढ़ गई है।

एमपी मौसम विभाग की मानें तो ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सतना, रीवा, मैहर, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में कोहरा छाया रहेगा। भोपाल और इंदौर बादल छाए रहेंगे। 18 जनवरी से वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होगा, जिससे प्रदेश में बर्फीली हवा आएगी और ठिठुरन बढ़ेगी। 19 और 20 जनवरी को ठंड का असर तेज होगा।

एमपी मौसम विभाग पूर्वानुमान

वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप और उत्तर भारत के ऊपर जेट स्ट्रीम बना हुआ है। इसके प्रभाव से पंजाब पर बना प्रेरित चक्रवात अब हरियाणा पर सक्रिय है। दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान पर भी हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात मौजूद है।इसके असर से शुक्रवार से पश्चिमी मध्य प्रदेश के शहरों में न्यूनतम तापमान में कमी आएगी और शनिवार से पूर्वी एमपी में भी रात के तापमान में गिरावट हो सकती है। 18 जनवरी से एक नए पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में पहुंचने की संभावना है, जिससे ठंड बढ़ेगी।

इससे पहले 24 घंटे में भिंड, मुरैना, श्योपुर, आगर-मालवा, धार, नीमच, मंदसौर और ग्वालियर में बारिश हुई।

मौसम विभाग के मुताबिक, ग्वालियर-चंबल में अगले 2 दिन कोहरा रहेगा जबकि भोपाल, इंदौर-उज्जैन में बादल छाए रहेंगे। 19-20 जनवरी से ठंड का असर फिर बढ़ेगा। इस बार जनवरी के आखिरी सप्ताह में भी तेज ठंड पड़ने का अनुमान है।

इससे पहले 24 घंटे में भिंड, मुरैना, श्योपुर, आगर-मालवा, धार, नीमच, मंदसौर और ग्वालियर में बारिश हुई। मौसम विभाग ने अब बारिश का दौर थमने और कोहरे का असर बढ़ने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग ने आज शुक्रवार से अगले वेस्टर्न डिस्टरबेंस के एक्टिव होने की संभावना जताई है। यह उत्तर-पश्चिमी भारत को प्रभावित करेगा। इसका असर हिमालय की तरफ भी रहेगा। जिससे बर्फीली हवा की रफ्तार बढ़ जाएगी, जो मध्यप्रदेश में भी आकर ठिठुरन बढ़ा देगी। 18 जनवरी को ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सतना, रीवा, मैहर, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में कोहरा रहेगा। 19 जनवरी को मौसम साफ रहेगा, हालांकि सुबह कोहरा छाया रहेगा।

प्रदेश में गुरुवार को कड़ाके की ठंड रही। कई शहरों में दिन का तापमान 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। छतरपुर का नौगांव सबसे ठंडा रहा। यहां दिन का तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। खजुराहो में 16 डिग्री, शिवपुरी में 17 डिग्री, टीकमगढ़ में 17.5 डिग्री, रतलाम में 19.5 डिग्री, गुना में 19.6 डिग्री, रायसेन-सतना में 21.2 डिग्री, धार-रीवा में 21.4 डिग्री, सीधी में 22.2 डिग्री, नरसिंहपुर में 23.2 डिग्री, मलाजखंड में 23.5 डिग्री और सागर में 23.8 डिग्री तापमान रहा। बड़े शहरों की बात करें तो ग्वालियर सबसे ठंडा रहा। यहां तापमान 18.6 डिग्री पहुंच गया। भोपाल में 23.4 डिग्री, इंदौर में 22.6 डिग्री, उज्जैन में 20.4 डिग्री और जबलपुर में तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि कई शहरों में रात का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

पिछले 24 घंटे के मौसम का हाल

    पचमढ़ी में 7.7, नौगांव में 9.2, मंडला में 9.5, भोपाल में 15, ग्वालियर में 10.3,
    इंदौर में 16.6, उज्जैन में 14.2, जबलपुर में 10.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान
    टीकमगढ़ में 17.5, रीवा में 21, खजुराहो में 16, भोपाल में 23.4, उज्जैन में 20.4,
    शिवपुरी में 17 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान ।
    गुरुवार को ग्वालियर और रीवा संभाग के जिलों के अधिकतम तापमान में काफी गिरावट।
    इंदौर, उज्जैन और शहडोल संभाग के जिलों के अधिकतम तापमान में उछाल।
    भिंड, मुरैना, निवाड़ी और छतरपुर जैसे जिलों में मध्यम से घना कोहरा ।
    ग्वालियर, रीवा व उज्जैन संभाग के जिलों में हल्के से मध्यम कोहरा।
    सबसे कम दृश्यत खजुराहो में 100 मीटर व ग्वालियर एयरपोर्ट पर 400 मी देखी गई।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति