ईडी की अलग-अलग टीमों ने आज सुबह भोपाल और ग्वालियर में 8 जगह छापे मारे

ग्वालियर

मध्य प्रदेश के ग्वालियर से बड़ी खबर है। ED (प्रवर्तन निदेशालय) ने शुक्रवार (17 जनवरी) को पूर्व सब रजिस्ट्रार के घर छापा मारा है। ईडी की टीम सुबह 5 बजे मुरार स्थित सीपी कॉलोनी में रहने वाले पूर्व सब रजिस्ट्रार केके अरोड़ा के घर पहुंची। अरोड़ा घर पर नहीं मिले। ED के अधिकारी अरोड़ा के घर पर मिले दस्तावेज की जांच कर रहे हैं। अरोड़ा पिछले 20 दिन से घर पर नहीं हैं। अपने बेटे के पास बेंगलुरू में हैं। खबर है कि केके अरोड़ा आरटीओ के पूर्व कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा के करीबी हैं। फिलहाल पूरी कार्रवाई के बाद ही तस्वीर साफ होगी।

सौरभ के करीबियों के यहां दबिश दे रही टीमें
मध्य प्रदेश परिवहन विभाग (RTO) के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के खिलाफ कार्रवाई जारी है। ED, IT और लोकायुक्त सहित सभी जांच एजेंसियां सौरभ के करीबियों के यहां दबिश दे रही हैं। शुक्रवार को ED ने ग्वालियर के मुरार स्थित सीपी कॉलोनी में रहने वाले पूर्व सब रजिस्ट्रार केके अरोड़ा के यहां छापा मारा। केके अरोड़ा, उनकी पत्नी 20 दिन से घर पर नहीं हैं। दोनों बेंगलुरू में हैं। अरोड़ा के घर में दो किरायेदार रहते हैं। ईडी की टीम किरायेदारों से पूछताछ कर रही है।

जबलपुर और ग्वालियर में पहले मारी थी रेड
सूत्रों के मुताबिक, आरोड़ा विनय हासवानी के बिजनेस पार्टनर हैं। विनय हासवानी सौरभ शर्मा का मौसा है। हासवानी के फार्म हाउस से ही 54 किलो गोल्ड और 11 करोड़ कैश से लदी कार मिली थी। ED भोपाल की टीम ने इससे पहले जबलपुर में सौरभ शर्मा के जीजा रोहित तिवारी के ठिकाने पर दबिश दी थी। ED के अधिकारी भोपाल में सौरभ के सहयोगी शरद जायसवाल और ग्वालियर में चेतन सिंह गौर के घर-दफ्तर से 23 करोड़ की चल अचल संपत्ति जब्त कर चुकी है।

सिलसिलेवार जानिए पूरा मामला
लोकायुक्त ने 19 दिसंबर को आरटीओ के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के घर और दफ्तर पर छापामार कार्रवाई की थी। लोकायुक्त को 2.95 करोड़ कैश, दो क्विंटल वजनी चांदी की सिल्लियां, सोने-चांदी के जेवरात और कई प्रापर्टी के दस्तावेज मिले थे। गुरुवार रात को ही भोपाल के मेंडोरी के जंगल में एक कार से 54 किलो सोना और 11 करोड़ कैश मिले थे। कार सौरभ के दौस्त चेतन सिंह की थी। 23 दिसंबर को मामले में ईडी की एंट्री हुई थी। ईडी ने सौरभ और उसके सहयोगी चेतन गौर के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया था। इसके बाद से ED, IT और लोकायुक्त की टीमें सौरभ और उसके संपर्क रहे रिश्तेदार, परिचित और दोस्तों से पूछताछ कर छापेमार कार्रवाई कर ही है।

जानें कब तक जांच एजेंसियों को क्या-क्या मिला
ED, IT और आयकर विभाग को अब तक चली जांच-पड़ताल में लगभग 100 करोड़ का माल मिला है। लोकायुक्त को कैश, सोने, चांदी, हीरों के जवरात सहित कुल 7.98 करोड़ का माल मिला। आयकर विभाग को 41.60 करोड़ के सोने, चांदी और हीरों के जेवरात मिले हैं। 11 करोड़ कैश सहित कुल 52.60 करोड़ का माल मिला है। ED को जांच-पड़ताल में 4 करोड़ का बैंक बैलेंस, 6 करोड़ की FD, 23 करोड़ की संपत्ति सहित 33 सहित 33 करोड़ से अधिक का माल मिला है।  तलाशी अभियान के दौरान विभिन्न आपत्तिजनक दस्तावेज भी मिले हैं।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति