हर्षा रिछारिया महाकुंभ छोड़ेंगी, बद्दुआ देते हुए बोलीं- पाप लगेगा

प्रयागराज
महाकुंभ 2025 में अपनी खूबसूरती और साध्वी वेशभूषा से चर्चा में आईं हर्षा रिछारिया फूट-फूटकर रोती नजर आईं। हर्षा रिछारिया ने छवि खराब होने से परेशान होकर महाकुंभ छोड़ने का फैसला किया है। हर्षा रिछारिया ने उन्हें ऐसे मजबूर करने का कुछ सोशल मीडिया और चैनलों पर भी आरोप लगाया है। साथ ही कहा कि मेरे गुरुदेव कैलाशानंद गिरी को भी बुरा कहा गया। वह ये नहीं सुन सकतीं। सभी लोगों को एक महिला के बारे में कुछ बोलने से पहले ध्यान रखना चाहिए।

हर्षा रिछारिया ने एक चैनल से कहा, क्या सनातन से जुड़ने के लिए सब जिस का त्याग करना पड़ता है। साथ ही कहा कि मैंने कभी नहीं कहा कि साध्वी और संत या संन्यासी हूं। मुझे सिर्फ ईश्वर की भक्ति करना अच्छा लग रहा है। एक मेरी शादी और बाल देश का सबसे बड़ा मुद्दा बन गया है। उन्होंने कहा कि प्रोफेशन से ब्रेक लेकर धर्म के रास्ते पर चलने का फैसला लिया।

सनातानी भगवा धारण कर सकता है: हर्षा रिछारिया

उन्होंने शाही सवारी को लेकर कहा कि वो हर साल निकलती है। इसमें सारे भक्त भी रहते हैं। अन्य अखाड़ों की सवारी में भी बहुत से भक्त और गृहस्थ लोग शामिल हुए। हालांकि मेरा चेहरा काफी हाईलाइट हो गया है, इसलिए उसे दिखाया गया। उन्होंने कहा कि मैंने भगवा चोला नहीं पहना था, बल्कि केवल शॉल ओढ़ा हुआ था। वैसे कोई भी सनातानी इस रंग को धारण कर सकता है।

दो-तीन दिन में ही जाना पड़ रहा

हर्षा रिछारिया ने कहा कि अब मुझे यहां (महाकुंभ) से दो-तीन दिन में जाना पड़ा रहा है। महाकुंभ में एक महीने के लिए आई थी, लेकिन मेरे साथ-साथ गुरूदेव को बहुत अपमानित किया गया है। अब गुरूदेव से नजर नहीं मिल पाऊंगी। अब यहां से वापस उत्तराखंड जाऊंगी, वहीं मेरा घर भी है। साथ ही पूछा कि पाश्चात्य संस्कृति छोड़कर सनातन संस्कृति में आना क्या कोई गुनाह है।

सबसे खूबसूरत साध्वी का ताज!

बता दें कि पौष पूर्णिमा पर उत्तराखंड की 30 वर्षीय महिला (हर्षा रिछारिया) ने महाकुंभ मेले में रथ पर सवार होकर लोगों का ध्यान खींचा। हर्षा रिछारिया की वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल होते ही उन्हें सबसे खूबसूरत साध्वी कहा जाने लगा।

हर्षा रिछारिया का इंस्टाग्राम

एक वायरल वीडियो में हर्षा रिछारिया ने दावा किया कि वह निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि जी महाराज की शिष्या हैं। साथ ही कहा था कि मेरे पास शोहरत और पैसा था, लेकिन आज जहां हूं, वहां शांति हूं। जीवन में एक बिंदु पर व्यक्ति केवल शांति के लिए तरसता है। हर्षा रिछारिया के इंस्टाग्राम पर 1.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं। इसमें पिछले कुछ दिनों में सनातनी रूप में कई वीडियो पोस्ट हुए। हालांकि कुछ वीडियो वीडियो को लेकर फॉलोअर्स और विरोधियों के बीच विवाद देखने को मिला।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति