मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ,प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन सहित सभी ने दी बधाई

किरण देव फिर बने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ,राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े ने की घोषणा

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ,प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन सहित सभी ने दी बधाई

प्रदेश अध्यक्ष बनते ही किरण देव भरा कार्यकर्ताओं में जोश कहा पंच से लेकर पार्लियामेंट तक भाजपा को ही लाना

राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व के साथ कार्यकर्ताओं का जताया आभार

रायपुर
 भारतीय जनता पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष के रूप में किरण सिंह देव निर्वाचित घोषित कर दिए गए हैं। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और प्रदेश अध्यक्ष चुनाव प्रभारी विनोद तावड़े ने शुक्रवार को कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में देव को आगामी कार्यकाल के लिए छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया। कार्यालय परिसर में इस अवसर पर भारी संख्या में उपस्थित केंद्रीय पदाधिकारियों, प्रदेश पदाधिकारियों, मंत्रियों, सांसदों, विधायकों व कार्यकर्ताओँ की करतल ध्वनि और गगनभेदी नारों के बीच तावड़े ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जगतप्रकाश नड्डा की ओर से पुष्पमाला पहना कर स्वागत किया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, परदे प्रभारी नितिन नबीन,पर्यवेक्षक गजेंद्र पटेल पूर्व राज्यपाल रमेश बैस,उपमुख्यमंत्री अरुण साव,विजय शर्मा क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल,संगठन महामंत्री पवन साय सही सभी नेतागण ने देव का अभिनंदन कर उन्हें बधाई दी। प्रदेश के सभी महामंत्री संजय श्रीवास्तव, जगदीश (रामू) रोहरा, भरतलाल वर्मा व रामजी भारती तथा रायपुर शहर जिला भाजपा अध्यक्ष रमेश ठाकुर व रायपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष श्याम नारंग ने गजमाला पहना कर स्वागत किया।

भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री तावड़े ने इस दौरान राष्ट्रीय परिषद के लिए 17 सदस्यों विष्णु देव साय,अरुण साव,विजय शर्मा ,सुसरोज पांडे,सुलता उसेंडी,तोखन साहू,बृजमोहन अग्रवाल,विक्रम उसेंडी,संतोष पांडे,विजय बघेल,पुन्नूलाल मोहिले,दयालदास  बघेल,केदार कश्यप,श्रीमती रूपकुमारी चौधरी,खूबचंद पारख,ननकी राम कंवर ,देवेंद्र राजा प्रताप सिंह के नाम की घोषणा की। सभी राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव हेतु वोट करेंगे।

अब छत्तीसगढ़ भाजपा का अभेद्य गढ़ बन गया : पारख

सर्वप्रथम प्रदेश संगठन चुनाव प्रभारी खूबचंद पारख ने संगठन चुनाव प्रक्रिया का वृत्त प्रस्तुत करते हुए बताया कि प्रदेश में संगठन पर्व के दौरान सदस्यता अभियान में 60 लाख सदस्यता का लक्ष्य अर्जित किया गया और प्रदेश में 71 हजार सक्रिय सदस्य बनाए गए। सदस्यता अभियान के बाद संगठन चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई। 24,219 बूथों में से 23,400 बूथों में चुनाव हुए। प्रदेश में पहले 405 मंडल थे, जो परिसीमन के बाद बढ़कर 479 हो गए। इन 479 मंडल इकाइयों में से 416 मंडल इकाइयों का गठन हो चुका है। प्रदेश में भाजपा के सभी 36 संगठन जिलों के अध्यक्ष व प्रदेश प्रतिनिधियों का चुनाव किया जा चुका है। पारख ने कहा कि इस पूरे अभियान में सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व जनप्रतिनिधियों ने परिश्रम की पराकाष्ठा की, इसले यह संगठन पर्व सफल हुआ है। अब छत्तीसगढ़ भाजपा का अभेद्य गढ़ बन गया है।

संगठन चुनाव की प्रक्रिया समयबद्ध पूर्ण होने के कारण छत्तीसगढ़ मान बढ़ा : पटेल

केंद्रीय चुनाव पर्यवेक्षक व मप्र के सांसद गजेंद्र सिंह पटेल ने संगठन चुनाव समय पर पूर्ण होने पर सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में संगठन चुनाव में कहीं कोई अकारण दखल नहीं दी गई और परस्पर तालमेल देखने को मिला। बस्तर के सुदूर क्षेत्रों तक बूथ और मंडल इकाइयों के गठन की सराहना करते हुए पटेल ने कहा कि संगठन चुनाव की प्रक्रिया समयबद्ध पूर्ण होने के कारण छत्तीसगढ़ मान बढ़ा है।

परिश्रम की पराकाष्ठा करके सारे संगठनात्मक कार्यक्रमों को समय पर पूर्ण किया : देव

नव निर्वाचित भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि पिछली बार दायित्व मिलने के बाद ही लोकसभा चुनाव, रायपुर दक्षिण उपचुनाव, संगठन पर्व के तहत सदस्यता अभियान और संगठन के बूथ से लेकर जिला इकाइयों के चुनाव में सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व जनप्रतिनिधियों ने परिश्रम की पराकाष्ठा करके सारे संगठनात्मक कार्यक्रमों को समय पर पूर्ण किया और निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त किया। बूथ से लेकर जिला इकाइयों के गठन में कहीं कोई विवाद की स्थिति नहीं बनी। इसीलिए भाजपा पार्टी विथ डिफ्रेंस है। देव ने आगामी नगरीय निकाय और त्रि-स्तरीय पंचायत चुनावों की चर्चा करते हुए कहा कि ये चुनाव हमारे कार्यकर्ताओं को नेतृत्वकर्ता बनाने का चुनाव है, इसलिए इसी समन्वय के साथ काम करते हुए पंचायत से पार्लियामेंट तक भाजपा का परचम लहराने के लिए सभी कटिबद्ध हों। देव ने मार्गदर्शन हेतु राष्ट्रीय नेतृत्व, प्रदेश नेतृत्व व संगठन के कार्य में सहयोग करने के लिए कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए आगामी कार्यकाल के लिए इसी तरह सहयोग की कामना की।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति