78वें ब्रिटिश अकेडमी फिल्म अवॉर्ड्स यानी बाफ्टा 2025 की नॉमिनेशन की लिस्ट जारी

बाफ्टा यानी ब्रिटिश अकैडमी फिल्म अवॉर्ड्स उर्फ बाफ्टा अवॉर्ड्स 2025 का ऐलान हो चुका है। इन अवॉर्ड्स में जिन फिल्मों को नॉमिनेशन मिला है, उनकी लिस्ट भी आ चुकी है। इस बार BAFTA 2025 में चार भारतीय फिल्मों का जलवा देखने को मिलेगा। इनमें पायल कपाड़िया की 'ऑल वी इमेजिन एज़ लाइट' भी शामिल है। इस फिल्म की चर्चा हर तरफ हो रही है और काफी क्रेज है। इसके अलावा संध्या सूरी की हिंदी फिल्म 'संतोष', करण कंधारी की फिल्म 'सिस्टर मिडनाइट' और देव पटेल की 'मंकी मैन' को भी नॉमिनेशन मिला है.

BAFTA अवॉर्ड्स 16 फरवरी को लंदन में आयोजित किए जाएंगे। इन्हें भारत में लायंसगेट प्ले पर लाइव टेलिकास्ट किया जाएगा। बाफ्टा अवॉर्ड्स में जहां All We Imagine As Light को 'बेस्ट फिल्म नॉट इन द इंग्लिश लैंग्वेज' कैटिगरी में नॉमिनेशन मिला है। वहीं 'संतोष' को 'आउटस्टैंडिंग डेब्यू बाय ब्रिटिश राइटर, डायरेक्टर ओर प्रोड्यूसर' कैटिगरी में नॉमिनेशन मिला है। इसमें शहाना गोस्वामी लीड रोल में हैं। इसी कैटिगरी में 'सिस्टर मिडनाइट' को भी नॉमिनेशन मिला है, जिसमें राधिका आप्टे लीड रोल में हैं। इस फिल्म को कान 2024 में प्रीमियर किया गया था। देव पटेल की 'मंकी मैन' भी इसी कैटिगरी में नॉमिनेटेड है।

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति