भाजपा जिला महामंत्री का नेम प्लेट लगाकर कार से गांजा तस्करी, 73 किलो मादक पदार्थ के साथ 5 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही

गांजे की तस्करी के लिए तस्कर नए तरीके अपना रहे हैं. कार में भाजपा जिला महामंत्री का नेम प्लेट लगाकर गांजा तस्करी का मामला सामने आया है. जिसमें पुलिस ने अंतर्राज्यीय गिरोह के पांच सदस्य को गिरफ्तार किया है. जिनके कब्जे से 7 लाख से अधिक का गांजा जब्त किया गया है.

जानकारी के मुताबिक, अंतर्राज्यीय गिरोह के पांच सदस्य उड़ीसा से दो कार में भरकर गांजा लेकर आ रहे थे. तस्करी में पुलिस से बचने के लिए इस्तेमाल एक वाहन में भाजपा जिला महामंत्री का नेम प्लेट लगाया गया था. मुखबिर की सूचना पर ANTF कार्रवाई करते हुए  खोडरी जोबाटोला के जंगल में नाकेबंदी किया. इस दौरान सभी आरोपियों को मादक पदार्थ और वाहन समेत पकड़ा गया. पूछताछ में आरोपियों ने अनूपपुर का होना बताया. इसे अनूपपुर जिले के तस्करों के माध्यम से तस्करी किया जा रहा था.  तस्करी का मुख्य स्रोत उड़ीसा का व्यापारी है, जिसका नाम जांच में सामने आया है.

पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने कहा कि यह सफलता हमारी टीम के सतर्क प्रयासों और जनता के सहयोग का परिणाम है. अनूपपुर जिले के तस्करों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है. भविष्य में भी मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ यह अभियान जारी रहेगा.

जब्त सामग्री :
गांजा: 73 किलोग्राम कीमत 7,35,000 रुपए
वाहन: 2 चार पहिया वाहन (मारुति ब्रेज़ा और स्विफ्ट डिज़ायर) कीमत 14,00,000 रूपये
मोबाइल फोन: 5 कीमत 32,000 रुपए
कुल कीमत 2168840 रुपए

गिरफ्तार आरोपी

1. भरत बैगा पिता: दरबार बैगा उम्र: 31 वर्ष
पता: पटना कला, थाना चचाई, जिला अनूपपुर, मध्य प्रदेश

2. बसंत बैगा पिता: दसरू बैगा उम्र: 46 वर्ष
पता: पटना कला, थाना चचाई, जिला अनूपपुर, मध्य प्रदेश

3. अबुल हसन पिता: मोहम्मद सफीक मंसूरी
उम्र: 25 वर्ष पता: कोतमा बस स्टैंड, अनूपपुर रोड, वार्ड नंबर 5, थाना कोतमा, जिला अनूपपुर

4. पप्पू नापित पिता: दुलारे नापित उम्र: 31 वर्ष पता: रामपुर खाड़ा, थाना अमलाई, जिला शहडोल, मध्य प्रदेश

5. हजरत अली उर्फ गोलू पिता: हैदर अली
उम्र: 30 वर्ष पता: जमडी, पोस्ट जमडी, थाना अनूपपुर, जिला अनूपपुर

आरोपियों के खिलाफ धारा 20 बी और 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा जा रहा है और अन्य सहयोगियों की जांच की जा रही है.

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति