बेसन में मिलाएं ये चीजें और पाएं कमाल का निखार

चेहरे पर निखार तो हर कोई चाहता है और अगर केमिकल घिसने के बजाय नेचुरल उपाय करके स्किन ग्लो करे तो उससे बेहतर क्या हो सकता है। वैसे तो आजकल मार्केट में भी कई नेचुरल ब्यूटी और स्किन केयर प्रोडक्ट आ गए हैं, लेकिन इसमें भी केमिकल मिले होने की संभावना होती है। बेहतर है कि आप घर पर ही अपने चेहरे पर निखार लाने का नुस्खा तैयार करें।

इसलिए आज हम आपको किचन में मौजूद बेसन से एक बहुत ही असरदार फेस पैक बनाने का तरीका बताने वाले हैं, जो चेहरे से गंदगी को साफ करने और ब्लैकहेड्स हटाकर निखार लाने का काम करेगा। इसे बनाने में न ही आपका ज्यादा समय जाएगा और न ही पैसा। तो फिर देर किस बात की है,आइए जानते हैं बेसन फेस पैक कैसे तैयार करें।

चेहरे पर बेसन लगाने से क्या होता है?
आपने देखा होगा कि कई पहले के समय से ही चेहरे पर बेसन से बना पैक लगाया जाता रहा है। ऐसा इसलिए है क्योंकि हम अपने चेहरे पर बेसन फेस पैक का इस्तेमाल करते हैं तो इसमें मौजूद एंटी बैक्टीरियल और एक्सफोलिएट गुण होते हैं जो पोर्स को साफ करने, एक्ने को ठीक करने, कील-मुंहासों को कम करने, डेड स्किन को साफ करने और स्किन को गहराई से साफ कर निखारने का काम करता है।

बेसन फेस पैक बनाने के लिए क्या चाहिए?
    बेसन- 2 चम्मच
    मुल्तानी मिट्टी- 1 चम्मच
    हल्दी- 1/4 चम्मच
    दही- 2-3 चम्मच

ऐसे तैयार करें फेस पैक
    सबसे पहले आप एक कटोरी लें और उसमें बेसन, मुल्तानी मिट्टी, हल्दी और दही डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
    सभी चीजों को अच्छे से घोलकर स्मूथ पेस्ट तैयार कर लें और फिर उसे चेहरे पर लगा लें।
    पैक को अपने चेहरे पर 10-15 मिनट तक लगाकर रखें और समय पूरा होने के बाद फेस वॉश कर लें।
    देखें कैसे मुंह धोते ही आपके चेहरे का निखार कई गुना बढ़ गया है।
    आप इस नुस्खे को हफ्ते में दो बार इस्तेमाल कर सकते हैं।

  • admin

    Related Posts

    चाणक्य नीति के अनुसार: इन पारिवारिक बातों को बाहर बताया तो बिखर सकता है पूरा परिवार

    कूटनीति और जीवन दर्शन के महानायक माने जाने वाले आचार्य चाणक्य की नीतियां आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं जितनी सदियों पहले थीं। चाणक्य नीति केवल राज्य चलाने का शास्त्र…

    AI की रेस में चीन का Kling आगे? जानिए क्यों दुनियाभर में मचा रहा है तहलका

    नई दिल्ली AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से वीडियो बनाने का ट्रैंड इन दिनों काफी चल रहा है। क्रिएटर्स के लिए AI एक जरूरी टूल बन गया है। चीन की कंपनी Kuaishou…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति