एसटीएफ ने करीब 1.5 करोड़ रुपये मूल्य की प्रतिबंधित फेंसेडिल कफ सिरप की बड़ी खेप जब्त की, तीन तस्कर भी गिरफ्तार

कोलकाता
पश्चिम बंगाल पुलिस के स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने बांग्लादेश की सीमा से सटे नदिया जिले में गुप्त सूचना के आधार पर एक बड़े ऑपरेशन को अंजाम दिया। यहां एसटीएफ ने करीब 1.5 करोड़ रुपये मूल्य की प्रतिबंधित फेंसेडिल कफ सिरप की बड़ी खेप जब्त की। सिरप को तस्करी करके पड़ोसी देश भेजा जाना था। एसटीएफ ने तीन तस्करों को भी गिरफ्तार किया है।

दो ट्रकों में थी कप सिरप की खेप
एसटीएफ के एसपी आईपीएस इंद्रजीत बसु ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गुरुवार को एसटीएफ टीम ने एक खुफिया सूचना पर उत्तर 24 परगना जिले के बनगांव के गनरापोटा बाजार में छापा मारा और एक व्यक्ति को पकड़ा।उसकी जानकारी के आधार पर टीम ने नदिया जिले के चाकदा के सिंगेर बागान इलाके में तलाशाी अभियान चलाकर दो ट्रकों की तलाशी में 19 हजार 400 बोतल प्रतिबंधित फेंसेडिल कफ सिरप बरामद की।

यहां के रहने वाले तीनों आरोपित
दोनों ट्रकों को भी जब्त कर लिया गया है। इस मामले में गिरफ्तार आरोपितों की पहचान झारखंड के हजारीबाग के रहने वाले सुनील तिवारी (38),बिहार के गया निवासी गुड्डू कुमार (19) और बंगाल के उत्तर 24 परगना के रहने वाले हरे कृष्ण राय (58) के तौर पर हुई है।

उत्तर प्रदेश से लाई गई थी खेप
एसटीएफ अधिकारी के अनुसार प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि गिरफ्तार आरोपित एक अंतरराज्यीय नशा तस्करी गिरोह से जुड़े हैं। फेंसिडिल की यह खेप उत्तर प्रदेश से लाई गई थी। यहां से तस्करी के माध्यम से इसे बांग्लादेश भेजा जाना था। पुलिस ने घटना के संबंध में एनडीपीएस अधिनियम के तहत चाकदाह थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसटीएफ के अधिकारी इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की तलाशी में जुटे हैं। एसटीएफ एसपी ने दावा किया कि यह ऑपरेशन नशा तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता है।

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति