बकाया बिजली बिल नहीं भरने करने पर दतिया के 23 उपभोक्ताओं पर हुई कार्रवाई

भोपाल
मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी कार्य क्षेत्र में आने वाले 16 जिलों में बिजली बिल जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ जिला मजिस्ट्रेट द्वारा शस्त्र लायसेंस निलंबन की कार्रवाई की जा रही है। जिला मजिस्ट्रेट दतिया द्वारा शस्त्र लाइसेंस निलंबन का नोटिस देने के बाद भी बिजली का बकाया बिल जमा नहीं करने वाले 23 उपभोक्ताओं के शस्त्र लायसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिये हैं। जिला मजिस्ट्रेट ने शस्त्र संबंधित थाने में जमा करने के आदेश दिए गए हैं।

जिला मजिस्ट्रेट दतिया द्वारा जिन उपभोक्ताओं के शस्त्र लायसेंस निलंबित किए गए हैं उनमें श्री अखिलेश गुप्ता निवासी बरजोरपुरा जिला दतिया, श्री कृष्ण वीर सिंह निवासी दिगुवां जिला दतिया, श्री राम मिलन गुर्जर निवासी रमदवा जिला दतिया, श्री दौलत सिंह प्रजापति निवासी कुंवरपुर जिला दतिया, श्री लाखन सिंह रावत निवासी खिरका जिला दतिया, श्री नरेंद्र जाट निवासी बराबुजुर्ग जिला दतिया, श्री सुल्तान सिंह निवासी पचोखरा जिला दतिया, श्री हरचरण कोरी निवासी तिगरा जिला दतिया, श्री बलदेव सिंह निवासी भरौली जिला दतिया, श्री जगदीश सिंह निवासी ईगुई जिला दतिया, श्री संतोष निरंजन निवासी ग्राम नहला जिला दतिया, श्री हरनाम निवासी सुंदरपुरा जिला दतिया, श्री राकेश यादव निवासी मैंथानापाली पीपरी जिला दतिया, श्री प्रकाश रजक निवासी इकौना जिला दतिया, श्री दिलीप तिवारी निवासी बस्ती के अंदर जिला दतिया, श्री कन्हैयालाल राजपूत निवासी तिगरा जिला दतिया, श्री शैलेंद्र श्रीवास्तव निवासी कडूरा जिला दतिया, श्री नरेश सिंह यादव निवासी नंदपुरा सेंवढा जिला दतिया, श्री लल्लू राम गतवार निवासी थरेट जिला दतिया, श्री सुजान सिंह यादव निवासी मगरौल जिला दतिया, श्री गोविंद सिंह गुर्जर निवासी चकपीपरा जिला दतिया, श्री जयराम निवासी भरसूला जिला दतिया और श्री महेंद्र सिंह निवासी सुंदरपुर जिला दतिया का शस्त्र लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है।

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी कार्य क्षेत्र के जिलों में जिला मजिस्ट्रेट द्वारा आर्म्स डीलर लाईसेंस एवं शस्त्र लाईसेंस की स्वीकृति एवं नवीनीकरण के लिए बिजली कंपनी से नोड्यूज प्राप्त किया जाना अनिवार्य किया गया है। कंपनी द्वारा गृह विभाग के आदेश अनुसार कंपनी कार्यक्षेत्र के ऐसे शस्त्रधारी बिजली उपभोक्ता जिनके द्वारा बकाया विद्युत बिलों का समय पर भुगतान नहीं किया जा रहा है, साथ ही ऐसे शस्त्रधारी बिजली उपभोक्ता जो अनाधिकृत बिजली का उपयोग अथवा बिजली चोरी करते पाए जाएंगे उनके आर्म्स डीलर लाईसेंस और शस्त्र लाईसेंस को जिला मजिस्ट्रेट के माध्यम से निलंबित कराने की कार्रवाई की जा रही है। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने कहा है कि जो भी शस्त्र लाईसेंसधारी उपभोक्ता अपनी बकाया बिल राशि जमा नहीं करते हैं तो उनके शस्त्र लाईसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित करवाने की कार्रवाई की जाएगी।

 

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति