पुणे-नासिक हाईवे पर तेज रफ्तार मिनी वैन सड़क के किनारे खड़ी एक बस से टकरा गई, हादसे में कम से कम नौ लोगों की मौत

पुणे
पुणे-नासिक हाईवे पर शुक्रवार एक तेज रफ्तार मिनी वैन सड़क के किनारे खड़ी एक बस से टकरा गई। इस हादसे में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, यह हादसा सुबह करीब 10 बजे पुणे-नासिक हाईवे पर नारायणगांव के पास हुआ। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मिनी वैन नारायणगांव की तरफ जा रही थी, तभी पीछे से एक टेंपो ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वैन का रास्ता बदल गया और वह बस से जा टकराई। इस हादसे में वैन में सवार नौ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि वैन आगे से पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हादसे में मिनी वैन में सवार सभी नौ यात्रियों की मौत हो गई है। हादसे की फिलहाल जांच की जा रही है। इस मामले में अभी अधिक जानकारी सामने नहीं आई है।

बता दें कि बीते गुरुवार को मुंबई दहिसर टोल नाके पर एक कार डंपर से टकरा गई थी। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। वहीं, एक यात्री को सुरक्षित बचाया गया था। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में आग लग गई थी और वह जलकर राख हो गई थी। डंपर के अगले हिस्से में भी आग लग गई थी। हादसे का वीडियो भी सामने आया था।

घटनास्थमल पर लोगों में इस हादसे को लेकर चीख पुकार मच गई थी। कार में आग इतनी तेजी से लगी थी कि किसी को इस हादसे में बचाव करने का मौका तक नहीं मिला था। रोड से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को इस मामले की सूचना दी थी। वहीं, इससे पहले महाराष्ट्र में मुंबई-नासिक महामार्ग पर एक भीषण हादसा हुआ था। जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई थी और 15 घायल हो गए थे। यह हादसा ठाणे जिले शाहपुर में हुआ था।

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति