मंत्री सुश्री भूरिया ने पदोन्नत आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र व बैज पहना कर किया सम्मानित

भोपाल
महिला बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने कुपोषण मुक्त झाबुआ के तहत बनी राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त 'मोटी आई' अभियान का के शुभंकर लांच किया। उन्होंने पदोन्नत आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र एवं बैज पहना कर सम्मानित भी किया। झाबुआ में जिला स्तरीय संवादकार्यक्रम को संबोधित करते हुए सुश्री भूरिया ने कहा कि मध्यप्रदेश ऐसा पहला राज्य है जिसमें बड़ी संख्या मे लगभग 12670 से अधिक मिनी आंगनवाड़ियो का पूर्ण आंगनवाड़ी के रूप में उन्नयन किया गया है। झाबुआ जिले में 800 से अधिक आंगनवाड़ी इसी श्रेणी में आती है। पदोन्नत हुई आंगनवाड़ी कार्यकर्ता द्वारा कैबिनेट मंत्री को अभिनन्दन एवं आभार स्वरूप वृहद पुष्पमाला एवं पारम्परिक साफा, जिले की संस्कृति को परिलक्षित करते चाँदी के कड़े एवं तीर-कमान भेंट किये। साथ ही पदौन्नत हुई आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अपनी खुशी को व्यक्त करते हुए माँदल की थाप और “मोटी आई आवी गी” पर कैबिनेट मंत्री के साथ खुब थिरकी।

मंत्री सुश्री भूरिया ने बताया कि उदयपुर के चिन्तन शिविर मे मोटी आई कान्सेप्ट की बहुत सराहना एवं प्रशंसा हुई। कलेक्टर एवं पूरी टीम के संयुक्त प्रयासो से मोटी आई के सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे है। इस नवाचार के सफल होने पर सम्पूर्ण प्रदेश में कुपोषण से लड़ाई की जंग लागू किये जाने के लिये प्रयास किए जायेंगे और भ्रांतियों को तोड़कर झाबुआ को शीर्ष स्थान पर ले जायेंगे।

मंत्री सुश्री भूरिया ने बताया कि प्रदेश में पहली बार इतने बड़े स्तर पर आंगनवाड़ियों का उन्नयन किया गया है। जिले की सभी पदोन्नत आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं एवं अब बडी जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के लिए अग्रसर रहे स्वयं के स्वास्थ्य पर ध्यान जरूर देवे। जिले में वर्तमान में 124 नए आंगनवाड़ी भवन स्वीकृत किये गये है आने वाले 4 वर्षों में जिले की कोई भी आंगनवाड़ी भवन विहीन नहीं रहेगी।

कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना ने जिले 800 से अधिक मिनी आंगनवाड़ियो का उन्नयन किये जाने पर कैबिनेट मंत्री को धन्यवाद दिया। उन्होने कहा कि जिले को कुपोषण मुक्त करने हेतु सर्वे एवं चिन्हांकन कर मोटी आई को जिम्मेदारी दी गयी है। जिले में सामुदायिक सहयोग की भावना को लिए मोटी आई कुपोषण से जंग में तत्परता से अग्रसर है। मोटी आई को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलने से जिम्मेदारी और भी बढ़ गयी है, महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम की मेहनत का फल परिलक्षित हो रहा है। मोटी आई की तरह जिले के बच्चो का स्वयं के बच्चो की तरह देखभाल करने के लिए कृत-संकल्पित रहे।

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति