टिकट कटने पर ढिल्लो ने केजरीवाल को बताया धोखेबाज, कहा- मेरे क्षेत्र की जनता रो रही है, मेरे साथ धोखा हुआ है

नई दिल्ली
दिल्ली की हरि नगर विधानसभा सीट से टिकट कटने के बाद मौजूदा विधायक राजकुमारी ढिल्लो ने अरविंद केजरीवाल को "धोखेबाज" कहा। उन्होंने रोते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल ने उनसे वादा किया था कि "मुझे विधानसभा चुनाव में टिकट दिया जाएगा, लेकिन मेरे साथ दगाबाजी हुई"।

राजकुमारी ढिल्लो ने मीडिया से कहा, "मेरे क्षेत्र की जनता रो रही है। मेरे साथ धोखा हुआ है। पार्टी ने मेरा अपमान किया है। मेरे साथ एक तरह की घिनौनी हरकत हुई है। मैंने अरविंद केजरीवाल जैसा भ्रष्ट आदमी कभी नहीं देखा। कोरोना काल में मैंने अपनी जान की परवाह किए बगैर हमेशा लोगों की मदद की। लोगों को खाना दिया। लोगों को दवाइयां मुहैया कराई। वहीं, कोरोना के बाद मैंने अपने विधानसभा में बहुत काम किया। मैंने सड़कें बनवाईं। लोगों की हर मांग पूरी की।"

विधायक ने कहा कि उन्होंने हमेशा जनता की सेवा की। लेकिन, इस बात का दुख है कि उन्हें टिकट नहीं दिया गया। अरविंद केजरीवाल दो महीने पहले उन्हें अपने घर पर बुलाकर चुनाव के लिए तैयार रहने के लिए कहा था। उन्होंने कहा, "अगर आपको (केजरीवाल को) मुझे टिकट नहीं देना था, तो नहीं देते। ऐसी स्थिति में मैं और मेरे क्षेत्र की जनता सब्र कर लेती। लेकिन जिस दिन मैं नॉमिनेशन फाइल करने के लिए जा रही हूं। रैली निकाली जा रही हूं। मेरे क्षेत्र की जनता मेरे साथ है। मैं रोज जनता के बीच जाती थी। लोगों से मिलती थी और तब आप मेरा टिकट काट देते हैं। मैं पूछना चाहती हूं कि आपने मेरे साथ ऐसा क्यों किया।"

उन्होंने कहा कि जब वह लोगों के बीच गईं, तो हमेशा यही कहा गया है कि उनके काम के आधार पर उन्हें ही वोट मिलेगा। राजकुमारी ढिल्लो ने कहा, "मेरे पास संदीप पाठक जी का फोन आया था और मुझसे कहा गया कि 'आपको रिप्लेस कर दिया गया है'। इतना सुनते ही मेरे पैरों तले जमीन खिसक गई।" उन्होंने आप संयोजक अरविंद केजरीवाल से सवाल किया कि वह "करोड़ों रुपये लेकर टिकट क्यों बेच रहे हैं"। केजरीवाल को इसका जवाब देना चाहिए।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति