कांग्रेस जनाधार बढ़ाने के लिए फिर से पुराने तरीके आजमाए जाने पर विचार कर रही, लगाएगी शाखाएं

जयपुर
 भारतीय जनता पार्टी के देश की सबसे बड़ी पार्टी बनने के पीछे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का बड़ा योगदान है। आरएसएस की ओर से पिछले 30 – 40 साल से गांव गांव शाखाएं लगाई जाती हैं। इन शाखाओं में विभिन्न तरह के खेलों का आयोजन होता है। प्रार्थनाएं होती है और देश भक्ति के विषयों पर चर्चाएं होती है। चूंकि आरएसएस की विचारधारा से देश के करोड़ों लोगों पर व्यापक असर हुआ और संघ के सहयोग के कारण ही भाजपा देश की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। अब कांग्रेस को भी अपने पुराने दिन याद आ रहे हैं। 55 साल पहले कांग्रेस सेवादल की ओर से भी शाखाओं की तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते थे जिन्हें बाद में बंद कर दिया गया। अब जनाधार बढ़ाने के लिए फिर से पुराने तरीके आजमाए जाने पर विचार किया जा रहा है।

राजस्थान में सेवादल को याद आए पुराने दिन

कांग्रेस का ही संगठन है सेवादल, जो कि ठेठ ग्रामीण स्तर तक अपनी पहुंच रखता था। लोगों के हर कार्य के लिए सेवादल के कार्यकर्ता तत्पर रहते थे। बताया जा रहा है कि 55 साल पहले कांग्रेस सेवादल की ओर से ग्रामीण स्तर तक कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता था जिससे लोगों का सीधा जुड़ाव भी रहता था। बाद में इन कार्यक्रमों को बंद कर दिया गया। राजस्थान में अब एक बार फिर से ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना तय हुआ है। जिस तरह से आरएसएस की ओर से शाखाएं लगाई जाती है। उसी तर्ज पर कांग्रेस सेवादल भी ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करेगी जिसमें लोगों को नियमित रूप से मिला जा सके और उनके कार्यों में मदद भी की जा सके।

कैंप लगाकर राष्ट्र हित के मुद्दों पर मंथन करेंगेका कहना है कि यह एक संगठनात्मक बैठक है जिसमें विभिन्न मुद्दों पर मंथन किया जाता है। कांग्रेस संगठन को कैसे बूथ स्तर तक मजबूत किया जा सकता है। इसे लेकर रणनीति बनाई जाएगी। आरएसएस की तरह शाखाएं लगाने से जुड़े सवाल पर जाखड़ ने कहा कि हम पूर्व में भी कैंप लगाते थे और अब भी कैंप लगाएंगे। प्रदेश की हर ग्राम पंचायत तक कैंप लगाकर देशहित और राष्ट्रीय मूल्यों पर चर्चाएं की जाएंगी। विकास के जरूरी मुद्दे क्या हैं, इन पर मंथन किया जाएगा। जाखड़ ने कहा कि हम आरएसएस में तो जाति विशेष की बात नहीं करते बल्कि सभी वर्गों को साथ लेकर चलते हैं।

जयपुर में होगी राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक

कांग्रेस सेवादल की एक बड़ी बैठक जयपुर में होने वाली है। 17, 18 और 19 जनवरी को जयपुर के बाड़ा पदमपुरा में सेवादल की राष्ट्रीय कार्यसमिति का तीन दिवसीय सम्मेलन होगा। इस सम्मेलन में पार्टी के सभी सीनियर नेताओं को आमंत्रित किया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली सहित पार्टी के तमाम पदाधिकारी सम्मेलन में शामिल होंगे। सम्मेलन में सेवादल को प्रांत और राष्ट्र स्तर पर प्रभावी संगठन के रूप में फिर से सक्रिय करने की कार्य योजना बनाई जाएगी।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति