उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने हिनौती गौधाम एवं बसामन मामा गौवंश वन्य विहार के निर्माण कार्यों की भी हुई समीक्षा

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने की पुनघर्नत्वीकरण योजना से प्रस्तावित शासकीय निर्माण कार्यों की समीक्षा

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने हिनौती गौधाम एवं बसामन मामा गौवंश वन्य विहार के निर्माण कार्यों की भी हुई समीक्षा

उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने पुनघर्नत्वीकरण योजना के तहत कराए जाने वाले शासकीय निर्माण कार्यों की समीक्षा की

भोपाल

उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने पुनघर्नत्वीकरण योजना के तहत कराए जाने वाले शासकीय निर्माण कार्यों की समीक्षा की। राजनिवास सर्किट हाउस रीवा में आयोजित बैठक में प्रस्तावित जल संसाधन विभाग एवं अन्य विभागीय अधिकारियों के संयुक्त कार्यालय के निर्माण सहित सिविल लाइन में 155 विभिन्न श्रेणी के शासकीय आवास गृहों तथा नवीन बीएड कॉलेज निर्माण, डाइट में हॉस्टल निर्माण, प्राथमिक शाला निर्माण, कोठी कंपाउंड में महिला हाट बाजार निर्माण तथा पॉलिटेक्निक कॉलेज में अतिरिक्त भवन निर्माण कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने मनगवां स्थित मलकपुर तालाब के सौंदर्यीकरण कार्य की भी जानकारी प्राप्त की।

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने निर्देश दिए कि प्रस्तावित कार्यों की स्वीकृति उपरांत कार्य प्रारंभ करने की कार्यवाही सुनिश्चि कराएं। उन्होंने हिनौती गौधाम में प्रस्तावित कार्यों का तथा बसामन मामा गौवंश वन्य विहार के शेष कार्यों को तीव्र गति से पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती नीता कोल, विधायक मनगवां इंजी नरेंद्र प्रजापति, कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल, अध्यक्ष नगर निगम व्यंकटेश पाण्डेय, पूर्व विधायक श्यामलाल द्विवेदी, जनपद अध्यक्ष विकाश तिवारी, राजेश पांडेय सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति