देश से फरार हुआ 5 लाख का इनामी बमबाज ,दुबई निकल भागा गुड्डू मुस्लिम! पुलिस और STF को चकमा देकर

 लखनऊ

अतीक अहमद का करीबी और उमेश पाल हत्याकांड में वांछित 5 लाख का इनामी गुड्डू मुस्लिम फर्जी पासपोर्ट के सहारे भारत छोड़कर फरार हो गया है. सूत्रों के अनुसार, उसने दिसंबर 2023 में कोलकाता एयरपोर्ट से दुबई के लिए उड़ान भरी. सूत्रों का कहना है कि गुड्डू मुस्लिम ने सैयद वसीमुद्दीन के नाम से फर्जी पासपोर्ट बनवाया और एतिहाद एयरलाइंस से कोलकाता से दुबई पहुंच गया.

जांच में सामने आया है कि यूपी पुलिस और एसटीएफ को चकमा देकर गुड्डू मुस्लिम ने कोलकाता में अतीक अहमद के करीबी लेदर व्यापारी की मदद से फर्जी पासपोर्ट बनवाया था. केंद्रीय एजेंसियों ने यूपी पुलिस को इस संबंध में जानकारी दी है. बताया जा रहा है कि कोलकाता एयरपोर्ट से वह आसानी से इमिग्रेशन जांच पार कर दुबई चला गया.

अतीक अहमद का बमबाज साथी गुड्डू मुस्लिम फर्जी पासपोर्ट से दुबई फरार, एजेंसियों की जांच तेज

गुड्डू मुस्लिम फरवरी 2023 में प्रयागराज में हुए उमेश पाल हत्याकांड में मुख्य आरोपियों में से एक है. इस हत्याकांड के बाद से वह फरार चल रहा था. यूपी पुलिस उसकी तलाश में कई महीनों से जुटी हुई थी, लेकिन अब उसके दुबई फरार होने की खबर सामने आई है.

गुड्डू मुस्लिम के फरार होने के बाद अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन को लेकर भी फर्जी पासपोर्ट के जरिए देश छोड़ने का शक गहराता जा रहा है. प्रयागराज पुलिस द्वारा हाल ही में गिरफ्तार किए गए एक रिश्तेदार ने खुलासा किया था कि उसने दिल्ली में शाइस्ता से मुलाकात की थी.

केंद्रीय एजेंसियों और यूपी पुलिस अब इस मामले की गहराई से जांच कर रही हैं. इस मामले में कोलकाता एयरपोर्ट और फर्जी पासपोर्ट बनाने वाले नेटवर्क की जांच तेज कर दी गई है. यूपी पुलिस अब शाइस्ता पर भी कड़ी नजर बनाए हुए है. पुलिस और केंद्रीय एजेंसियां अब इस मामले में हर एंगल से जांच कर रही हैं.

24 फरवरी 2023 को प्रयागराज में उमेश पाल और उनके दो सरकारी गनर की हत्या कर दी गई थी, इस घटना के सीसीटीवी फुटेज सामने आए थे. गुड्डू मुस्लिम ने उमेश और उनके गनर राघवेंद्र सिंह पर बम से हमला किया था. उमेश पाल हत्याकांड के बाद से ही माफिया अतीक अहमद का शूटर गुड्डू मुस्लिम फरार है. पुलिस ने गुड्डू मुस्लिम पर इनाम घोषित कर रखा है. वारदात के बाद से उसका कोई पता नहीं चल सका है.

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति