दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर ड्रोन से होगी पेट्रोलिंग, 20 किमी कवर करेगा

झाबुआ

यहां से होकर गुजरने वाले दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेस वे (8–लेन) पर एक–दो दिन में दो ड्रोन से पेट्रोलिंग शुरू हो जाएगी। सूर्यास्त से सूर्योदय के बीच होने वाली पेट्रोलिंग में एक बार में ड्रोन दो किमी ऊंचाई पर उड़ाएंगे जो 20 किमी तक जाएगा।

इसमें 48 मेगा पिक्सल का कैमरा है जिससे 8 लेन पर कोई संदिग्ध स्थिति या पथराव करने वाले उत्पाती बदमाश खड़े हो तो आसानी से पिक्चर कैप्चर हो जाएगी। ऐसे सेंसर लगे हैं कि 20 किमी की परिधि में कोई पेड़ या तार बीच में आ जाए तो यह दो फीट पहले रुक जाएगा।

दरसअल, एक्सप्रेस वे झाबुआ जिले की 30 किमी के क्षेत्र से होकर गुजर रहा है। टिमरवानी से माही नदी के बीच सालभर में छह से सात बार पथराव की घटना हो चुकी है। इसी के मद्देनजर पुलिस ने ड्रोन से पेट्रोलिंग के लिए दो हाईटेक ड्रोन बुलवाएं है।

 ड्रोन को उड़ाकर चेक किया गया। एसपी पदम विलोचन शुक्ल बताते हैं यह लेटेस्ट मॉडल का ऑटो हैंडलिंग ड्रोन (dgiairs3) है। यानी जब इसकी बैटरी खत्म होने लगती है तो यह सिग्नल देने लगता है और इसे जहां से उड़ाया जाता है, वहीं वापस आ जाता है।

इसलिए पड़ी ड्रोन से पेट्रोलिंग की जरूरत

दरसअल, एक्सप्रेस वे पर फोर व्हीलर या बड़े वाहनों की स्पीड 120किमी / घंटा है। झाबुआ होकर गुजरते समय रास्ते में कई बार पथराव की घटनाएं हो जाती है। इस वजह से वाहन चालक का संतुलन बिगड़ जाता है। ऐसे में बड़ा हादसा हो जाता है। दूसरा रास्ते में बदमाश पथराव कर भाग जाते हैं। ऐसे में ड्रोन 20 किमी की परिधि में बदमाश किस दिशा में भागे हैं, उनका पहनावा क्या था आदि के फोटो कैप्चर कर लेगा। इससे पुलिस को उन्हें पकड़ने में सुविधा होगी। इसकी बैटरी भी 48 मिनट तक चलती है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति