मौनी रॉय ने किए बाबा महाकाल के दर्शन, भस्म आरती में हुईं शामिल, दो घंटे नंदी हॉल में बैठकर यह किया

उज्जैन
 प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री मौनी रॉय अपने पति सूरज नांबियार और परिवार के साथ शनिवार सुबह महाकालेश्वर मंदिर पहुंची। उन्होंने तड़के चार बजे सुबह होने वाली भस्म आरती में हिस्सा लिया। मौनी राय ने परिवार के साथ करीब दो घंटे तक नंदी हाल में बैठ कर भगवान महाकाल की भस्म आरती का दर्शन किए। इस दौरान मौनी राय महाकाल की भक्ति में लीन नजर आई।

आरती के बाद  मौनी रॉय और उनके पति सूरज नांबियार ने भगवान महाकाल का पूजन और अभिषेक किया। पूजन के बाद मौनी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, "मैं काफी समय से महाकाल मंदिर में दर्शन की इच्छा रख रही थी। आज भगवान महाकाल की भस्म आरती देखकर मैं अभिभूत हूं। यह अनुभव मेरे लिए अत्यंत अलौकिक और अद्भुत रहा।"

भी नहीं सोचा था इतने अच्छे से होंगे दर्शन
बाबा महाकाल के दर्शन और भस्म आरती देखने के बाद मौनी रॉय ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा, आज मैं धन्य हो गई। काफी समय से यह मन था कि बाबा महाकाल के दर्शन करने आऊं और यहां पूजन करूं। आज मैंने बाबा महाकाल का पूजन-अर्चन करने के साथ ही जो आरती देखी है, उसे मैं जीवन में कभी नहीं भूल सकती। मैंने कभी नहीं सोचा था कि बाबा महाकाल की भस्म आरती मुझे इस तरह से देखने का मौका मिलेगा।  

जानिए कौन हैं मौनी रॉय
मौनी रॉय एक अभिनेत्री हैं, जो मुख्य रूप से हिंदी टेलीविजन और फिल्मों में काम करती हैं। वे देश में सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली टीवी अभिनेत्रियों में से एक हैं। रॉय को सुपरनैचुरल थ्रिलर सीरीज "नागिन" (2015-2016) और इसके सीक्वल "नागिन 2" (2016-2017) में आकार बदलने वाली नागिन की भूमिका के लिए व्यापक रूप से पहचाना जाता है। उन्हें कई पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है, जिनमें एक आईफा पुरस्कार और दो आईटीए पुरस्कार शामिल हैं, साथ ही दो फिल्मफेयर पुरस्कारों के लिए नामांकन भी शामिल हैं। मौनी रॉय ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 2006 में टेलीविजन शो "क्योंकि सास भी कभी बहू थी" से की थी। इसके बाद उन्होंने "देवों के देव…महादेव" में सती और "जुनून-ऐसी नफरत तो कैसा इश्क" में मीरा का किरदार निभाया।

2011 में इस फिल्म से शुरू हुआ फिल्मी करियर
रॉय ने पंजाबी रोमांटिक फिल्म "हीरो हिटलर इन लव" (2011) से फिल्मी करियर की शुरुआत की। उन्होंने हिंदी फिल्म में डेब्यू 2018 की पीरियड स्पोर्ट्स फिल्म 'गोल्ड' से किया, जिसमें उन्हें बेस्ट फीमेल डेब्यू के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड के लिए नामांकन मिला। 2022 में, रॉय को फंतासी फिल्म "ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन – शिवा" के लिए प्रशंसा मिली, जिसने उन्हें सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री के लिए आईफा अवॉर्ड और सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड के लिए नामांकन दिलाया।

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति