राजस्थान-श्रीयादे माटीकला बोर्ड अध्यक्ष ने बैठक में की मिट्टी गूंथने की मशीनें व विधुत चाक वितरण की समीक्षा

जयपुर।

पारंपरिक दस्तकारों को आधुनिक तकनीक युक्त आधारभूत सुविधायें उपलब्ध करवाकर उनके उत्थान हेतु विभिन्न तरह की योजनाओं को क्रियान्वित करना ही श्री यादे माटी कला बोर्ड का एकमात्र उदेश्य है।
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के माटी कामगारों के स्वरोजगार से स्वावलंबन के मिशन को पूरा करने में माटी कला बोर्ड युद्धस्तर पर कार्य कर रहा है।

यही वजह है कि राजस्थान सरकार की बजट घोषणा 2024-25 में 1000 मिट्टी गूंथने की मशीनों व विधुत चालित चाक के वितरण का कार्य त्वरित गति से किया जा रहा है। श्री यादे माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष श्री प्रहलाद राय टाक ने शुक्रवार को उद्योग भवन के सभागार में बताया कि 16 जिलों के मिट्टी गूंथने की मशीनों व विद्युत चालित चाक आवंटन के लिए लॉटरी के जरिए आवंटन किया जाएगा। श्री टाक ने कहा कि बजट घोषणा के प्रथम चरण में कुल 25 जिलों के 500 चयनित मिट्टी कामगारों को मिट्टी गूंथने की मशीनों व विधुत चालित चाक का वितरण किया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक जिले से 20 लोगों का चयन किया गया है। इनमें से 9 जिलों की लॉटरी निकाली जा चुकी है। शेष 16 जिलों की लॉटरी शुक्रवार को निकाली गई है जिसमें 16 जिलों के 320 कामगारों का हुआ लाटरी से चयन हुआ चयनित मिट्टी कामगारों को जिला स्तर पर 10 दिन का आवासीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण कार्य 31 जनवरी तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद प्रशिक्षर्णियों को राज्यस्तरीय समारोह में मिट्टी गूंथने की मशीनों व विधुत चालित चाक का वितरण किया जाएगा।

माटी शिल्पकारों को प्रदान करेंगे अंतरराष्ट्रीय मंच
श्री टाक ने कहा कि राजस्थान में  मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की सरकार ने कुटीर एवं ग्रामीण उद्योगों को बढ़ावा देने की दिशा में मिट्टी कामगारों को स्वाबलंबी बनाने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया है। मुख्यमंत्री जी की मंशा के अनुरूप प्रदेश में माटी शिल्पकारों को पारंपरिक कला को प्रश्रय देने के साथ ही व्यापारिक दृष्टिकोण से कौशल विकास तथा गुणवत्ता नियंत्रण जैसे विषयों पर श्री यादे माटी कला बोर्ड महत्वपूर्ण कदम उठा रहा है। इसी के तहत बोर्ड जल्द ही माटी शिल्पकारों को राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय मंच प्रदान करेगा। इसके तहत जिला व राज्य स्तर पर माटी शिल्पकारों के हुनर को पहचानने के लिए प्रतिस्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी। इनमें चयनित जिला व राज्य स्तरीय प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा। यही, नहीं श्रेष्ठ प्रतिभाओं को अंतरराष्ट्रीय मंचों तक पहुंचाने के लिए भी बोर्ड द्वारा प्रोत्साहित किया जाएगा।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति