होंडा ने एक्टिवा इलेक्ट्रिक के साथ अपना बजट QC1 इलेक्ट्रिक स्कूटर भी लॉन्च कर दिया, कीमत है इतनी

नई दिल्ली
भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 (Bharat Mobility Global Expo 2025) में होंडा मोटरसाइकिल और स्कूटर्स इंडिया ने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की दुनिया में कदम रखते हुए दो नए इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किए हैं। इनमें होंडा एक्टिवा ई और QC1 शामिल हैं। एक्टिवा ई प्रीमियम फीचर्स के साथ आता है, जबकि QC1 किफायती विकल्प है। आइए जरा विस्तार से इन दोनों की खासियत जानते हैं।

होंडा एक्टिवा इलेक्ट्रिक की कीमत

होंडा एक्टिवा इलेक्ट्रिक को कंपनी ने 1.17 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, इंट्रोडक्टरी) की कीमत में लॉन्च किया है। वहीं, कंपनी ने होंडा एक्टिवा इलेक्ट्रिक हाई-स्पेक Activa e RoadSync Duo वैरिएंट की कीमत 1.52 लाख रुपये रखी है।

प्रमुख फीचर्स

होंडा एक्टिवा इलेक्ट्रिक के फीचर्स की बात करें तो इसमें TFT डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, LED हेडलाइट्स, DRLs, टेल लाइट्स और बैटरी-स्वैपिंग सिस्टम देखने को मिलता है।

परफॉर्मेंस कैसा है?

होंडा एक्टिवा इलेक्ट्रिक के बैटरी पैक की बात करें तो इसमें दो रिमूवेबल बैटरी पैक (1.5 kWh प्रत्येक, कुल 3 kWh) मिलते हैं। इसकी रेंज 102 किमी. (क्लेम्ड) है। वहीं, 6kW मोटर मिलता है, जिसकी पीक पावर 8 bhp की है। इस ईवी की टॉप स्पीड 80 किमी/घंटा है।

3 राइडिंग मोड्स

इसमें 3 राइडिंग मोड्स इको, स्टैंडर्ड और स्पोर्ट मिलता है।
होंडा का दूसरा किफायती स्कूटर QC1

कंपनी ने इलेक्ट्रिक एक्टिवा के साथ अपना दूसरा किफायती स्कूटर QC1 भी लॉन्च किया है। कंपनी ने इसकी कीमत 90,000 रुपये (एक्स-शोरूम) रखी है।

डिजाइन और फीचर्स

इसके डिजाइन और फीचर्स की बात करें तो इसमें सिंपल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 26 लीटर का बड़ा बूट स्पेस, फिक्स्ड बैटरी सिस्टम मिलता है।
परफॉर्मेंस कैसा है?

बैटरी: 1.5 kWh फिक्स्ड बैटरी

मोटर: 1.8kW पीक पावर (2.4 bhp)

राइडिंग मोड्स: इको और स्टैंडर्ड

2025 में होंडा ने इलेक्ट्रिक स्कूटर मार्केट में कदम रखकर एक बड़ा कदम उठाया है। Activa e और QC1 भारतीय ग्राहकों के लिए इलेक्ट्रिक व्हीकल की दुनिया में एक किफायती और प्रीमियम विकल्प पेश करते हैं।

admin

Related Posts

आज शेयर मार्केट में रौनक, 6 लाख करोड़ की बढ़त के साथ निवेशकों ने उड़ाई खुशी

मुंबई  भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को शानदार तेजी देखने को मिली. सेंसेक्‍स और निफ्टी ने आखिरी कुछ घंटों में कमाल की तेजी दिखाई, जिससे निवेशकों के पोर्टफोलियों में तगड़ी…

सारा खेल पलटा! भारत-EU डील ने अमेरिका की सोच पर डाला दबाव

 नई दिल्ली     भारत-EU डील अमेरिका के खिलाफ नहीं है, लेकिन यह साफ संदेश देती है कि अब भारत अब किसी एक देश पर निर्भर नहीं रहेगा. इसी कड़ी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति