अभीभावको को लगा तगड़ा झटका, स्कूल फीस को लेकर सरकार ने लिया यह फैसला

जम्मू-कश्मीर
जम्मू-कश्मीर यू.टी. सरकार ने प्राइवट स्कूलों की ओर से मनमाने ढंग से मासिक एवं वार्षिक शुल्क में बढ़ौतरी को लेकर हर वर्ष होने वाली खींचतान को समाप्त करते हुए मासिक फीस में 12 प्रतिशत और वार्षिक शुल्क 20 प्रतिशत बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की है। उल्लेखनीय है कि प्राइवेट स्कूलों में हर साल मासिक फीस और वार्षिक शुल्क तय करने को लेकर कमेटी का गठन किया गया था। मौजूदा समय में नर्सरी से यू.के.जी. तक मासिक फीस 1135 और वार्षिक फीस 5840, पहली कक्षा से चौथी तक 970, पांचवीं से 10वीं तक 1030, 11वीं के लिए 1080 और 12वीं के लिए 1145 रुपए वसूल किए जा रहे थे जबकि वार्षिक फीस में पहली से 7वीं तक 7530, 8वीं से 10वीं तक 8435 और 11वीं के लिए 7140 और 12वीं के लिए 7400 रुपए वार्षिक फीस ली जा रही थी।

सरकार की ओर से प्राइवेट स्कूलों में फीस और वार्षिक शुल्क तय किए जाने को लेकर कमेटी का गठन किया गया था जिसने स्कूलों के बुनियादी ढांचे और जिलों के हिसाब, स्कूलों का खर्चा एवं अन्य संबंधित पहलुओं पर विचार करने के बाद नए फीस और वार्षिक फीस के ढांचे को मंजूरी प्रदान की है। इसमें आगामी शैक्षिक सत्र और वर्ष 2026-27 के लिए मासिक फीस एवं वार्षिक फीस को मंजूरी प्रदान की गई है।

वर्ष 2025-26 शैक्षिक सत्र के लिए नर्सरी से यू.के.जी. तक 1290 रुपए मासिक फीस, कक्षा 1 से 4 तक 1100, कक्षा 5 से 10 तक 1170, कक्षा 11वीं के लिए 1225 और 12वीं के लिए 1300 रुपए तय किए हैं। वार्षिक फीस में नर्सरी से यू.के.जी. तक 6625, कक्षा 1 से 7 तक 8540, 8वीं से 10वीं तक 9565, 11वीं के लिए 8100 और 12वीं के लिए 8395 रुपए तय किए गए हैं।
 
वर्ष 2026-27 के लिए नर्सरी से यू.के.जी. तक 1380 मासिक फीस, कक्षा 1 से 4 तक 1177, कक्षा 5 से 10 तक 1165, 11वीं के लिए 1310 और 12वीं के लिए 1390 रुपए फीस ली जाएगी। इसी तरह वार्षिक फीस 7090, 9140, 10235, 8670 और 8980 रुपए लिए जाएंगे। कमेटी की ओर से प्राइवेट स्कूलों पर कई पाबंदियां भी लगाई गई हैं जिसमें यूनिफार्म और किताबों की बिक्री पर रोक, स्कूल फंड, किसी भी प्रकार से फीस में बढ़ौतरी, दस्तावेजों का व्यापक प्रबंधन इत्यादि शामिल है। स्कूलों को अपने नोटिस बोर्ड, स्कूल वैबसाइट और स्थानीय अखबारों में इस मंजूर फीस ढांचे को प्रकाशित करवाना होगा।

  • admin

    Related Posts

    हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

    नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

    हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

    नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति