मौसम में आए बदलाव से केदारनाथ में हल्की बर्फबारी हुई, बिछी बर्फ की चादर, मैदानों में शीतलहर का प्रकोप

देहरादून
मौसम में आए बदलाव से केदारनाथ में हल्की बर्फबारी हुई। वहीं पूरे जिले में दिनभर बादल छाए रहे, जिससे जिले में ठंड का प्रकोप बढ़ गया। सुबह मौसम ने एक बार फिर से करवट बदली, केदारघाटी के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पूरे दिन बादल छाए रहे। केदारनाथ समेत ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात हुआ। वहीं निचले इलाकों में बादल छाने से कड़ाके की ठंड महसूस की गई। दिन में कभी-कभी हल्की धूप भी खिली। वहीं ठंड बढ़ने से इसका सीधा असर जनजीवन पर पड़ा। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में लोग अपने घरों में ही दुबके रहे, जबकि बाजारों में भी लोगों की चहलकदमी कम रही।

मौसम ने ली करवट, छाया घना कोहरा और चली शीतलहर
रुड़की: शिक्षानगरी में शनिवार को मौसम ने करवट बदल दी। सुबह वातावरण में घना कोहरा छाया रहा और शीतलहर भी चलती रही। जिस कारण मौसम में कड़ाके की ठंड घुल गई। ऐसे में ठंड से बचने के लिए लोग गर्म कपड़ों में पैक रहे। साथ ही लोग जगह-जगह अलाव जलाकर हाथ सेकते नजर आए। शहर में शनिवार को मौसम दिनभर सर्द बना रहा। इस वजह से जनजीवन प्रभावित रहा। शहर और आसपास के क्षेत्रों में अलसुबह वातावरण में घना कोहरा छाया रहा। साथ ही शीतलहर भी चलती रही। कोहरे की वजह से दृश्यता काफी कम रही। ऐसे में वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा रहा। ठंड अधिक होने के कारण स्कूल-कालेज एवं दफ्तर जाने वाले लोग भी कंपकंपाते हुए गंतव्य तक पहुंचे। दोपहर दो बजे के बाद हल्की धूप निकली लेकिन कुछ देर बाद गायब भी हो गई।
 उधर, ठंड से बचाव के लिए सड़कों के किनारे लोग जगह-जगह अलाव जलाकर हाथ सेकते दिखाई दिए। वहीं ठंड बढ़ने से शनिवार को बाजारों में भीड़भाड़ कम देखने को मिली। मौसम का मिजाज बदलने से शुक्रवार की तुलना में शनिवार को शहर के दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस से लुढ़ककर 18 डिग्री सेल्सियस रेकार्ड किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। उधर, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की के जल संसाधन विकास एवं प्रबंधन विभाग में संचालित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा परियोजना से मिली जानकारी के अनुसार हरिद्वार जिले में 22 जनवरी तक आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे। मौसम ठंडा एवं शुष्क बना रहेगा।

हल्के बादलों के साथ सुहावना बना रहा नैनीताल का मौसम
नैनीताल: सरोवर नगरी का मौसम शनिवार हल्के बादलों के साथ सुहावना बना रहा। अधिकांश समय धूप खिली रही। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है। नगर में सुबह के समय आसमान में घने बादल छाए हुए थे। दिन चढ़ने के साथ ही मौसम का मिजाज बदलता चला गया। इसके साथ ही हल्के बादलों का आना जाना शुरू हो गया और दोपहर में ताप बढ़ने से धूप में बैठना असहनीय हो गया। शाम के समय फिर से घने बादल छा गए। जिस कारण ठंड में बढ़ोतरी हो गई और आग व हीटर का सहारा लेना पढ़ा। राज्य मौसम विभाग देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार अगले तीन दिन मौसम शुष्क रहने की संभावना रहेगा, हालांकि बादलों का आना जाना लगा रहेगा। हिमपात व वर्षा की संभावना नहीं है। इधर वीकेंड पर विभिन्न नगरों से पहुंचे सैलानियों ने मौसम के साथ नगर के रमणीक पर्यटन स्थलों का आनंद उठाया। नगर के पर्यटन स्थल स्नोव्यू, चिड़ियाघर, वाटर फाल, केव गार्डन व हिमालय दर्शन में पूरे दिन सैलानियों की आवाजाही रही। मालरोड में भी रौनक रही। साथ ही बाजारों में सैलानी गिफ्ट खरीदारी करते भी दिखे। जीआईसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अधिकतम तापमान 19 व न्यूनतम आठ डिग्री सेल्सियस रहा। आद्रता अधिकतम 81 व न्यूनतम 48 प्रतिशत रही।

बागेश्वर में बदलते मौसम ने बढ़ाई ठंड
बागेश्वर: जिले में दिनभर मौसम करवट बदलते रहा। जिस कारण ठंड बढ़ गई है। हिमालयी गांवों में सबसे अधिक परेशानी हो रही है। वहां बादल छाते ही हिमपात होने लगता है। जिस कारण पशुपालक सबसे अधिक परेशान हैं। शनिवार को सुबह से ही बादल छा गए। रात को आसमान साफ रहने से जमकर पाला गिरा। तापमान तीन डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। लोगों ने अलाव जलाए। 11 बजे तक लोग ठंड से ठिठुरते रहे। उसके बाद धूप-छांव का खेल चला।

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति