शर्मनाक मामला- स्कूल में गंदी बात, CCTV में कैद हो गई दो टीचर की सारी करतूत

चित्तौड़गढ़
राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में शर्मनाक मामला सामने आया है। चितौड़गढ़ के एक स्कूल का वीडियो वायरल हो गया है जिसमें दो टीचर अश्लील हरकतें करते हुए दिख रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद दोनों को निलंबित कर दिया गया है। मामले की जांच के लिए अधिकारियों की तीन सदस्यों की टीम गठित की गई है। टीम की रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

जिला शिक्षा अधिकारी राजेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि दोनों ही टीचर को निलंबित कर दिया गया है। दोनों अलग-अलग जगह उपस्थिति देने को कहा गया। ग्रामीणों की मांग के आधार पर तीन सदस्यों की एक जांच कमेटी गठित कर दी गई, जिसकी जांच रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। गंगरार थाना क्षेत्र के एक गांव के विद्यालय में शिक्षक और शिक्षिका का आपत्तिजनक स्थिति में वीडियो सामने आया। ग्रामीणों के अनुसार शिक्षक करीब 14 साल से उक्त स्कूल में कार्यरत है। शिक्षिका के साथ उसके संबंधों को लेकर लंबे समय से पूरे गांव में चर्चाएं थीं। स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के पदाधिकारी ने भी आपत्ति जताई थी।

आरोप है कि शिक्षक ग्रामीणों को सरकारी काम में बाधा डालने की शिकायत पुलिस से करने की धमकी देता था। इस कारण ग्रामीण भी उसके खिलाफ शिकायत करने की हिम्मत नहीं कर पाते। तमाम समझाइश के बाद भी संस्था प्रधान अपनी हरकत से बाज नहीं आया। ऐसे में ग्रामीणों ने स्कूल में सीसीटीवी कैमरा लगाए, जिसमें दोनों की हरकत कैद हो गई।

पुख्ता सबूत हाथ लगने के बाद ग्रामीण एकत्र हो गए और गंगरार पुलिस थाने पहुंचे। उन्होंने शिक्षक-शिक्षिका को तत्काल प्रभाव से हटाने और मामले की उच्च स्तरीय जांच करवाने की मांग की। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि शिक्षक की इस हरकत की वजह से गांव की कई बालिकाएं स्कूल छोड़कर अन्यत्र पढ़ने को मजबूर हैं।

आरोप ये भी है कि शिक्षक छात्राओं से साफ सफाई का काम भी करवाता था, जबकि इसका अलग से फंड मिलता है। ग्रामीणों ने इस मुद्दे को भी कई बार उठाया, लेकिन शिक्षक कानूनी कार्रवाई की बात कहकर डरा देता था। अब वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा विभाग हरकत में आ गया और तत्काल प्रभाव से दोनों को निलंबित करते हुए जांच कमेटी गठित कर दी।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति