खो खो विश्वकप के फाइनल में होगी भारत और नेपाल में भिड़ंत

नई दिल्ली
अपने पारंपरिक खेल खो खो का सरताज बनने के लिए भारत की महिलाओं को अब सिर्फ एक रात और एक जीत का इंतजार है। शनिवार शाम खेले गए सेमीफाइनल में भारतीय महिला खो खो टीम ने दक्षिण अफ्रीका को एकतरफा मुकाबले में 66-16 से धूल चटा दी। रविवार को इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में भारत की भिड़ंत पड़ोसी देश नेपाल से होगी जिसने पहले सेमीफाइनल मुकाबले में युगांडा को 89-18 से हराया था।

नीली जर्सी में भारतीय महिलाओं ने चैथरा बी के ड्रीम रन के साथ शानदार शुरुआत की। चैथरा ने दक्षिण अफ्रीका की सिनेथेम्बा मोसिया द्वारा बाहर किए जाने से पहले अकेले ही पांच अंक बटोर लिए थे। टर्न 2 में भारतीय महिलाओं ने दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ियों को कई बैचों में आउट किया और महत्वपूर्ण अंक अर्जित किए और इस टर्न के अंत में 33-10 से मुकाबला भारतीय महिलाओं के पक्ष में था। ड्रीम रन टर्न 3 के अंत में वैष्णवी पोवार, नसरीन शेख और भीलरदेवी ने पांच मिनट तक अच्छा खेल दिखाया। टर्न 4 में दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ियों के लिए सबसे लंबा बैच सिर्फ एक मिनट और 45 सेकंड तक चला, जिससे भारतीयों ने फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। नसरीन शेख और रेशमा राठौड़ ने टीम को जीत दिलाई और अंतिम स्कोर 66-16 रहा।

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति