बार्सिलोना स्टार एलेजांद्रो बाल्डे ने गेटाफे के खिलाफ मैच के दौरान की नस्लीय दुर्व्यवहार की शिकायत

मैड्रिड
एफसी बार्सिलोना के खिलाड़ी एलेजांद्रो बाल्डे ने बताया कि उन्हें गेटाफे के फैंस से नस्लीय दुर्व्यवहार का सामना करना पड़ा। यह घटना शनिवार को कॉलेजियम में 1-1 से ड्रॉ मैच के दौरान हुई। बाल्डे ने हाफ टाइम पर रेफरी को इस बारे में बताया। एटलेटिको मैड्रिड की लेगनेस से हार के बाद बार्सिलोना के पास ला लिगा में अपने स्थान को मजबूत करने का अच्छा मौका था। लेकिन जीतने के बजाय, बार्सिलोना केवल एक अंक की बढ़त हासिल कर सका।

यह लगातार पांचवां सीजन है जब बार्सिलोना गेटाफे के खिलाफ जीत हासिल नहीं कर सका। शुरुआत में जूल्स काउंडे के गोल ने टीम को बढ़त दिलाई, लेकिन गेटाफे ने बराबरी का गोल दागा और अपनी रक्षात्मक रणनीति से बार्सिलोना को आगे बढ़ने से रोक दिया। मैच के बाद बाल्डे ने कहा, "मुझ पर कई नस्लीय टिप्पणियां की गईं। यह ऐसी चीज है जो अब नहीं होनी चाहिए। मैंने हाफ टाइम पर रेफरी को बताया, जिसके बाद लीग के प्रोटोकॉल को लागू किया गया। लेकिन इसके आगे क्या हुआ, मुझे नहीं पता।"

ला लिगा के नियमों के अनुसार, रेफरी अगर नस्लीय व्यवहार देखते हैं या इसकी सूचना उन्हें खिलाड़ी या सुरक्षा अधिकारियों द्वारा दी जाती है, तो मैच रोक दिया जाता है। इसके बाद स्टेडियम के पीए सिस्टम पर घोषणा की जाती है, जिसमें दर्शकों को चेतावनी दी जाती है कि यदि यह दुर्व्यवहार जारी रहा, तो खिलाड़ी मैदान छोड़ देंगे। बार्सिलोना के मैनेजर हांसी फ्लिक ने भी इस घटना की निंदा की। उन्होंने कहा, "ऐसी घटनाओं के लिए कोई जगह नहीं है। यह सोच से परे है कि आज भी ऐसा हो रहा है। ऐसे लोग घर पर रहें और खेलों में न आएं। हमें इसके खिलाफ लड़ाई लड़नी होगी। यह अस्वीकार्य है। और आसपास के लोगों को भी इसे रोकने के लिए कदम उठाने चाहिए।"

क्लब ने बाल्डे के साथ खड़े होते हुए कहा, "नस्लवाद ने एक बार फिर फुटबॉल मैदान पर अपना घिनौना चेहरा दिखाया है। आज एलेजांद्रो बाल्डे इसके शिकार हुए। नस्लवाद के लिए कोई जगह नहीं है। हम 100 प्रतिशत बाल्डे के साथ हैं।" हाल के वर्षों में स्पेनिश फुटबॉल में खिलाड़ियों के खिलाफ नस्लीय दुर्व्यवहार की घटनाएं बढ़ी हैं। रियल मैड्रिड के खिलाड़ी विनीसियस जूनियर भी कई बार इसका शिकार हो चुके हैं। बार्सिलोना वर्तमान में ला लिगा में तीसरे स्थान पर है और एटलेटिको मैड्रिड से पांच अंक पीछे है। वहीं, गेटाफे अपनी पिछले पांच घरेलू लिगा मुकाबलों में बार्सिलोना के खिलाफ अजेय रहा है और अब भी रेलिगेशन जोन से केवल एक अंक दूर है।

 

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति