सैफ अली हमला कांड : संदेही युवक को छोड़कर मुंबई पुलिस के अधिकारी वापस लौटे

दुर्ग

रातभर के तमाशे के बाद एक्टर सैफ अली खान पर हुए हमले में दुर्ग में हिरासत में लिए गए संदेही युवक आकाश कनौजिया को छोड़कर मुंबई पुलिस के अधिकारी वापस लौट गए. अब युवक अपने खर्च पर वापस मुंबई जा रहा है.

बता दें कि मुम्बई पुलिस द्वारा जारी सीसीटीवी फुटेज और फोटो के आधार पर दुर्ग रेलवे पुलिस ने मुम्बई के हिस्ट्री शीटर बदमाश आकाश कनौजिया को शनिवार को दोपहर 1.30 बजे ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस से हिरासत में लिया था. दुर्ग रेलवे पुलिस की पूछताछ में युवक ने बताया था कि वह जांजगीर जिले के नैला में सिटी कोतवाली क्षेत्र के दीरा नगर में रहने वाली अपनी नानी बेबा तुलसा यादव से मिलने जा रहा है.

संदेह के आधार पर युवक को पकड़ने के बाद दुर्ग रेलवे पुलिस ने मुंबई पुलिस को सूचित किया था. जानकारी के अनुसार, युवक एनडीपीएस के अपराध में 6 महीने आंध्रप्रदेश के जेल में बंद था. वहीं उसके खिलाफ मारपीट, चाकूबाजी के कई मामले मुम्बई के अलग-अलग थानों में दर्ज है. सैफ अली खान के घर चोरी और हमले में शामिल होने के संदेह पर मुंबई पुलिस के एसआई प्रदीप फुन्दे पूछताछ करने दुर्ग पहुंचे थे. पूछताछ में युवक की घटना में सलिप्तता सामने नहीं आने पर छोड़ दिया गया.

एसआई प्रदीप फुन्दे ने मीडिया से चर्चा में कहा कि हम पहले से ही कह रहे हैं कि यह संदिग्ध है, हमें पूछताछ करने दो, उसके बाद ही हम कुछ पुख्ता कह पाएंगे. पूछताछ के बाद हम अब इसे छोड़ रहे हैं. इसके साथ ही उन्होंने संदेही का फोटा वायरल करने से इंकार किया. इसके साथ ही युवक के आरोपी होने से इंकार किया.

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति