कोण्डागांव में पुलिस ने नशे के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई, 2 नाबालिग समेत 13 आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के कोण्डागांव में पुलिस ने नशे के खिलाफ बडी सफलता हासिल की है. जिले में पहली बार नारकोटिक्स एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई की गई है. पुलिस ने बड़ी मात्रा में गांजा के साथ 11 तस्करों गिरफ्तार किया है. इसके साथ ही दो नाबालिगो को भी निरुद्ध किया गया है. पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया गया है और दोनों नाबालिगों को बाल न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया है.  

सिटी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक SI शशि भूषण पटेल ने बताया कि पुलिस अधीक्षक येदुवेल्ली अक्षय कुमार के निर्देश पर जिले में त्रिस्तरीय पंचायत और निकाय चुनाव से पहले शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अभियान चलाया जा रहा है. इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली थी कि कोण्डागांव कोतवाली क्षेत्र में गांजा की अवैध बिक्री हो रही है. इसके बाद प्राप्त जानकारी के आधार पर पुलिस ने छापेमारी करते हुए 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

गिरफ्तार आरोपियो में शिबू चक्रवर्ती, सुरेश बंजारा, पवन कुमार नामदेव, लखेश्वर नेताम, कृष्णा धारगाय, कृष्णा साहू उर्फ खाडू, अमितदास उर्फ मिस्टी, रोहित कोर्राम, रौनक सोनानी, तोमेश देवांगन, और सन्नी चक्रवर्ती शामिल हैं.

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति