अवैध कच्ची महुआ शराब पर महिलाओं का फूटा गुस्सा, दर्जनों जरीकेनों को इकट्ठा कर लगा दी आग

कोरबा

जिले के आदर्श ग्राम पंचायत तिलकेजा के कलमीभाठा मोहल्ला में बनाई और बेची जा रही अवैध कच्ची महुआ शराब पर महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा. पुलिस की मौजूदगी में महिलाओं ने मौके पर मिले दर्जनों जरीकेनों को इकट्ठा कर आग लगा दी. महिलाओं का आक्रोश देखकर अवैध शराब बनाने वाले भाग निकले.

जिले में अवैध शराब का कारोबार तेजी से फल-फूल रहा है. प्रशासनिक उदासीनता के चलते आदर्श ग्राम में भी अवैध शराब बनाने और बेचने का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है. घर-परिवार में बिगड़ती स्थिति को देखते हुए महिलाओं ने ही मोर्चा संभालते हुए पहले उरगा पुलिस को सूचित किया, फिर अवैध शराब निर्माण स्थल पर धावा बोला दिया. मौके से शराब बनाने में प्रयुक्त दर्जनों जरीकेन को इकट्ठा कर आग के हवाले कर दिया. महिलाओं का गुस्सा देखकर अवैध शराब के कारोबार में लिप्त लोग भी भाग निकले.

इसके साथ ही गांव की महिलाओं ने चेतावनी दी है कि गांव में अवैध शराब बनाने और बेचने नहीं दिया जाएगा, क्योंकि बड़े तो बड़े, बच्चे भी नशे के आदी होते जा रहे हैं. यही नहीं गांव वाद-विवाद, तनाव का माहौल निर्मित होते रहता है. इसके साथ ही महिलाओं ने कार्रवाई नहीं करने पर आबकारी विभाग को आड़े हाथ लिया. बता दें कि पिछले दिनों महिलाओं ने विधायक फूल सिंह राठिया को अवैध शराब के संबंध में ज्ञापन भी सौंपा था.

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति