बांधवगढ़ के रंछा में होमस्टे शुरू, पर्यटकों को मिलेगा ग्रामीण अनुभव

उमरिया,

मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड और जिला प्रशासन के सामूहिक प्रयासों से अब बांधवगढ़ आने वाले पर्यटकों को रुकने के लिए होमस्टे जैसे बेहतर विकल्प भी तैयार मिलेंगे जहां वे वाइल्डलाइफ के साथ साथ स्थानीय परंपराओं और संस्कृति को भी जान सकेंगे ।

स्टारगेजिंग करेगा रोमांचित

मप्र टूरिज्म बोर्ड की अपर प्रबंध संचालक  विदिशा मुखर्जी ने रँछा के वनराज होमस्टे का अवलोकन किया और होमस्टे संचालक चन्द्रिका सिंह एवं उनके परिवार से मुलाकात की। अवलोकन के दौरान श्रीमती मुखर्जी ने होमस्टे में हितग्राही चन्द्रिका जी के द्वारा अपने हुनर से किए गए छोटे छोटे मगर अनूठे प्रयासों को सराहा। इसके बाद स्टारगेजिंग प्रशिक्षण प्राप्त किए बच्चों द्वारा मैडम को स्टार गेजिंग कराई गई। बच्चों ने मैडम को कई ग्रह, तारे और चाँद को टेलीस्कोप से दिखाया और ग्रहों और नक्षत्रों से जुड़ी रोमांचक कहानियाँ भी सुनाईं। श्रीमती मुखर्जी ने बच्चों के प्रदर्शन की खूब सराहना की और उन्हें ईपीए गतिविधि में टेलीस्कोप दिए जाने की बात कही , इसके अलावा उन्होंने स्थानीय ट्रैवल एजेंट और टूर ऑपरेटरों के लिए एक कार्यशाला आयोजित करने के लिए भी कहा, जिससे कि वे इस कार्य को बेहतर रूप से शुरू कर सकें और आने वाले पर्यटकों को इसका लाभ मिले। श्रीमती विदिशा मुखर्जी, अपर प्रबंध संचालक मप्र टूरिज्म बोर्ड ने कहा कि   हमारा उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा देना है और स्थानीय समुदाय को इसके लाभों से जोड़ना है।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति