सुरेश रैना ने मौजूदा टीम को मजबूत बताया है लेकिन सूर्यकुमार यादव की गैरमौजूदगी की आलोचना की

नई दिल्ली
भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना का मानना है कि रोहित शर्मा के नेतृत्व वाली भारतीय टीम में एमएस धोनी की 2013 चैंपियंस ट्रॉफी जीत को दोहराने की क्षमता है। भारत ने एमएस धोनी की कप्तानी में इंग्लैंड को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। शनिवार को मुख्य चयनकर्ता और कप्तान रोहित शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में आगामी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की। पाकिस्तान और यूएई में होने वाला टूर्नामेंट 19 फरवरी से शुरू होगा।

2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे सुरेश रैना ने मौजूदा टीम को मजबूत बताया है लेकिन सूर्यकुमार यादव की गैरमौजूदगी की आलोचना की है और उन्हें एक्स फैक्टर बताया है। सूर्यकुमार यादव इंग्लैंड के खिलाफ 22 जनवरी से शुरू होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज में भारतीय टीम की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे।

सुरैश रैना ने  कहा, ''भारत मजबूत टीम दिख रही है। मुझे विश्वास है कि रोहित भारत को जीत दिलाएंगे। लेकिन मैं सूर्यकुमार को बाहर किए जाने से हैरान हूं। भारत उस एक्स फैक्टर को मिस करेगा और वो भी मध्यक्रम में। हमने 2023 वनडे विश्व कप में सूर्या के प्रदर्शन को देखा है। वह पूरे ग्राउंड में रन बना रहा था। यही वजह है कि उन्हें मिस्टर 360 कहा जाता है। वह शानदार स्वीप शॉट खेलते हैं और गेम चेंजर हैं। उनमें शीर्ष टीमों के खिलाफ 9 से अधिक रन की जरूरी रन रेट का पीछा करने की क्षमता है। उन्हें टीम में होना चाहिए था।''

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति